फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Zoho Corp CEO Sridhar Vembu steps down to focus on R&D

Zoho Corp: जोहो के सीईओ श्रीधर वेम्बू ने अनुसंधान पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पद छोड़ा, इन्हें मिली कमान

Mon, 27 Jan 2025 05:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 27 Jan 2025 05:51 PM IST
सार

Zoho Corp: वैश्विक आईटी कंपनी जोहो कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्रीधर वेम्बू ने मुख्य वैज्ञानिक के रूप में कंपनी के अनुसंधान व विकास पहलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के सह-संस्थापक शैलेश कुमार डेवी समूह के सीईओ का पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन
Zoho Corp CEO Sridhar Vembu steps down to focus on R&D
जोहो सीईओ - फोटो : x.com/@svembu

विस्तार

वैश्विक आईटी कंपनी जोहो कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्रीधर वेम्बू ने मुख्य वैज्ञानिक के रूप में कंपनी के अनुसंधान व विकास पहलों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी के सह-संस्थापक शैलेश कुमार डेवी समूह के सीईओ का पदभार संभालेंगे।

विज्ञापन


"हमारे सामने मौजूद विभिन्न चुनौतियों और अवसरों को देखते हुए, जिनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता में हाल में हुए प्रमुख विकास भी शामिल हैं, यह निर्णय लिया गया है कि बेहतर होगा कि मैं अपना पूरा समय अनुसंधान एवं विकास पहलों पर केन्द्रित करूं, साथ ही अपने व्यक्तिगत ग्रामीण विकास मिशन पर भी काम करूं।
विज्ञापन


वेम्बू ने सोमवार को माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, "मैं जोहो कॉर्प के सीईओ के पद से हट जाऊंगा और मुख्य वैज्ञानिक के रूप में नई भूमिका ग्रहण करूंगा, जो गहन अनुसंधान व विकास पहलों के लिए जिम्मेदार होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि वेम्बू ने अपने नोट की शुरुआत "आज से एक नया अध्याय शुरू हो रहा है" से की, लेकिन इस बदलाव की सटीक समयसीमा स्पष्ट नहीं की गई। उन्होंने लिखा कि सह-संस्थापक टोनी थॉमस जोहो यूएस का नेतृत्व करेंगे, राजेश गणेशन जोहो कॉर्प के मैनेजइंजीन प्रभाग का नेतृत्व करेंगे, और मणि वेम्बू जोहो.कॉम प्रभाग का नेतृत्व करेंगे।


उन्होंने कहा, "हमारी कंपनी का भविष्य पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करता है कि हम अनुसंधान व विकास की चुनौतियों का सामना कितनी अच्छी तरह करते हैं और मैं अपनी नई जिम्मेदारी को ऊर्जा और जोश के साथ निभाने के लिए उत्सुक हूं। मैं तकनीकी काम पर वापस लौटने को लेकर भी बहुत खुश हूं।" चेन्नई मुख्यालय वाली जोहो कॉर्प की स्थापना 1996 में हुई थी, जो शुरू में एडवेंटनेट इंक के नाम से जानी जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed