फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Zerodha App Glitch: Zerodha faced brief outage; glitch fixed, says company

Zerodha: जेरोधा के ट्रेडिंग एप में आई गड़बड़ी से ग्राहकों को परेशानी, यूजर्स बोले- कौन करेगा नुकसान की भरपाई?

Wed, 03 Sep 2025 01:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 03 Sep 2025 01:42 PM IST
सार

Zerodha: ब्रोकरेज फर्म जेरोधा के ट्रेडिग एप काइट के यूजर्स को बुधवार की सुबह ऑर्डर करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी ने भी गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए बताया है कि इसे सुधार लिया गया है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने अपनी परेशानी सोशल मीडिया पर साझा की है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Zerodha App Glitch: Zerodha faced brief outage; glitch fixed, says company
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म जेरोधा के ग्राहकों को बुधवार की सुबह तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा। कंपनी के काइट ट्रेडिंग ऐप पर कुछ यूजर्स को अपने सौदों की कीमत अपडेट करते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस गड़बड़ी के कारण कई निवेशकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत की। उन्होंने बताया कि प्रतिभूति बाजार सुबह 9.15 बजे खुला तो उन्हें शेयर बेचने में दिक्कत हुई।

विज्ञापन


कंपनी ने इस समस्या को स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "हमारे कुछ उपयोगकर्ताओं को एप पर मूल्य अपडेट में समस्या आ रही है। हम इसकी जांच कर रहे हैं। फिलहाल, कृपया मोबाइल ब्राउजर पर काइट वेब पर लॉग इन करें। ऑर्डर प्लेसमेंट प्रभावित नहीं हुआ है। इक्विटी सेगमेंट के लिए, आप एप  20 डेप्थ भी देख सकते हैं।"
विज्ञापन


सुबह 9:51 बजे ब्रोकिंग फर्म ने उसी पोस्ट में पुष्टि करते हुए बताया कि समस्या का समाधान हो गया है। एक उपयोगकर्ता ने पोस्ट किया, "जेरोधा काइट ऐप के कारण 4 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। कृपया इसकी जांच करें और क्षतिपूर्ति करें।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया था, "पिछले 15 मिनट से जेरोधा जवाब नहीं दे रहा है कि नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार होगा। मैं अपनी स्थिति का आकलन नहीं कर सकता। कृपया बताएं कि क्या जेरोधा हर समय नीचे रहता है। कृपया बताएं कि नुकसान कौन उठाएगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed