{"_id":"6297a07809f37f2c657c41df","slug":"yes-bank-scam-cbi-brings-arrested-builder-avinash-bhosale-to-delhi-for-questioning","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yes Bank Scam: बिल्डर भोसले को पूछताछ के लिए दिल्ली लाई सीबीआई, यस बैंक घोटाले मामले में कार्रवाई ","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Yes Bank Scam: बिल्डर भोसले को पूछताछ के लिए दिल्ली लाई सीबीआई, यस बैंक घोटाले मामले में कार्रवाई
Wed, 01 Jun 2022 10:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 01 Jun 2022 10:53 PM IST
सार
सीबीआई ने भोसले को 2020 में कपूर और वधावन के विरुद्ध दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। इस मामले में एजेंसी ने पिछले दिनों रेडियस डेवलपर्स के संजय छाबड़िया को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एबीआईएल समूह के अध्यक्ष अविनाश भोसले को पूछताछ के लिए सीबीआई दिल्ली लेकर आई है। भोसले को यस बैंक के सह संस्थापक राणा कपूर और डीएचएफएल के कपिल वधावन से संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में मुंबई से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कहा कि भोसले से मुंबई में पूछताछ की गई है, उन्हें मंगलवार रात राष्ट्रीय राजधानी लाया गया। एजेंसी इस बाबत जांच कर रही है कि कहीं यस बैंक और डीएचएफएल घोटाले के तार महाराष्ट्र के दूसरे बड़े बिल्डरों से तो नहीं जुड़े हैं। एजेंसी ने इस मामले में 30 अप्रैल को राज्य के कुछ बड़े बिल्डरों के परिसरों की तलाशी ली थी।
विज्ञापन
सीबीआई ने भोसले को 2020 में कपूर और वधावन के विरुद्ध दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। इस मामले में एजेंसी ने पिछले दिनों रेडियस डेवलपर्स के संजय छाबड़िया को गिरफ्तार किया था। कपूर ने वधावन के साथ मिलकर यस बैंक से डीएचएफएल को वित्तीय लाभ पहुंचाने की आपराधिक साजिश रची थी।
विज्ञापन