{"_id":"5f6dd2e18ebc3eb5840f792d","slug":"yes-bank-case-ed-attaches-127-crore-rupees-london-flat-of-rana-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यस बैंक-PMLA मामला: ED ने जब्त की राणा कपूर की लंदन स्थित 127 करोड़ की संपत्ति","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
यस बैंक-PMLA मामला: ED ने जब्त की राणा कपूर की लंदन स्थित 127 करोड़ की संपत्ति
Fri, 25 Sep 2020 04:52 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Fri, 25 Sep 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर
- फोटो : ANI
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लंदन के 77 साउथ ऑडली स्ट्रीट में अपार्टमेंट 1 में स्थित यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर के एक रेजिडेंशल फ्लैट को जब्त कर लिया है। इसकी मार्केट वैल्यू 13.5 मिलियन पाउंड यानी करीब 127 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
साल 2017 में राणा कपूर ने यह संपत्ति 9.9 मिलियन पाउंड यानी करीब 93 करोड़ रुपये में डीओआईटी क्रिएशंस जर्सी लिमिटेड के नाम से खरीदी थी।
The property was purchased by Yes Bank co-founder Rana Kapoor in 2017 for 9.9 Million Pounds (Rs 93 Crores) in the name of DOIT Creations Jersey Limited, wherein accused Rana Kapoor is the beneficial owner: Enforcement Directorate (ED) https://t.co/zBbDBMiaAQ
— ANI (@ANI) September 25, 2020
विज्ञापन
पहले कुर्क की थीं 2,203 करोड़ की संपत्तियां
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत राणा कपूर और की 2,203 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की थीं। इस संदर्भ में अधिकारियों ने बताया था कि ईडी द्वारा पीएमएलए के तहत जारी अंतरिम आदेश के तहत डीएचएफएल के प्रवर्तकों कपिल और धीरज वाधवन बंधुओं की संपत्तियां भी कुर्क की गई हैं। इसके अलावा एजेंसी ने कपूर की कुछ विदेशी संपत्तियों पर भी रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
क्या है मामला?
ईडी का आरोप है कि कपूर और उनके परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों ने बैंक के जरिए बड़े कर्ज देने के लिए रिश्वत ली थी। इन लोगों ने करीब 4,300 करोड़ रुपये की अपराध की कमाई को इधर-उधर किया। बाद में यह कर्ज गैर निष्पादित आस्ति (एनपीए) बन गया। कपूर को केंद्रीय जांच एजेंसी ने मार्च में गिरफ्तार किया था।
कई महंगी संपत्तियों की हुई पहचान
मालूम हो कि एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग जांच एजेंसी ने कपूर के परिवार और उनके द्वारा संचालित कंपनियों के स्वामित्व वाली कई महंगी संपत्तियों की पहचान की थी। जिनमें दिल्ली, मुंबई, गोवा, लंदन, अमेरिका, यूके में बंगला, विला, क्लब, रिसॉर्ट, अपार्टमेंट, फार्मलैंड आदि अन्य शामिल हैं। इनकी कीमत हजारों करोड़ रुपये है। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि इन सभी को अवांछनीय कंपनियों को कर्ज देने की एवज में मिली रिश्वत के जरिए प्राप्त किया गया है।