फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   year 2019 was the worst for vehicle industry

वाहन क्षेत्र के लिए सबसे खराब साल रहा 2019, बिक्री में रही 13.77 फीसदी की गिरावट

Sat, 11 Jan 2020 04:51 AM IST
गौरव पाण्डेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 11 Jan 2020 04:51 AM IST
विज्ञापन
year 2019 was the worst for vehicle industry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

त्योहारी मौसम और सरकार के तमाम उपायों एवं घोषणाओं के बावजूद वाहन उद्योग का संकट दूर नहीं हुआ है। दिसंबर, 2019 में घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के शुक्रवार को आए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले दिसंबर में यात्री वाहनों की 1.24 फीसदी कम होकर 2,35,786 इकाई रही। दिसंबर, 2018 में घरेलू बाजार में कुल 2,38,753 यात्री वाहन बिके थे।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, आलोच्य महीने में घरेलू बाजार में कारों की बिक्री भी 8.4 फीसदी घटी है। इस दौरान कुल 1,42,126 कारें बिकीं, जबकि दिसंबर, 2018 में यह आंकड़ा 1,55,159 इकाई रहा था। वहीं, पूरे 2019 के दौरान यात्री वाहनों की बिक्री में 12.75 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान कुल 29,62,052 यात्री वाहन बिके, जबकि 2018 में कुल 33,94,790 यात्री वाहन बिके थे। इसके अलावा, पिछले साल दिसंबर में कुल वाहनों की बिक्री में 13.08 फीसदी की गिरावट रही। इस दौरान कुल 14,05,776 वाहन बिके, जबकि इससे पिछले साल के समान महीने में यह आंकड़ा 16,17,398 इकाई रहा था। 

विज्ञापन

पूरे साल में वाहन बिक्री 13.77 फीसदी घटी 

सियाम के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-दिसंबर, 2019 के दौरान विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की बिक्री में 13.77 फीसदी की गिरावट रही। इस अवधि में कुल 2,30,73,438 वाहन बिके, जबकि इससे पिछले साल यानी 2018 में कुल 2,67,58,787 वाहन बिके थे। उधर, दिसंबर, 2019 में मोटरसाइकिल की बिक्री 12.01 फीसदी घटकर 6,97,819 इकाई रही। दिसंबर, 2018 में कुल 7,93,042 मोटरसाइकिल बिकी थीं। आलोच्य महीने में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 16.6 फीसदी घटकर 10,50,038 इकाई रह गई, जबकि दिसंबर, 2018 में यह आंकड़ा 12,59,007 इकाई था। इसके अलावा, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री इस दौरान 12.32 फीसदी की गिरावट के साथ 66,622 इकाई रह गई। 

मर्सिडीज ने बेचीं सबसे अधिक लग्जरी कार

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि बिक्री में गिरावट के बावजूद वह लगातार पांचवें साल घरेलू बाजार में सबसे ज्यादा लग्जरी कार बेचने वाली कार रही। 2019 में कंपनी की लग्जरी कारों की बिक्री 12.7 फीसदी घटी है। इस उसने कुल 13,786 कारें बेची, जबकि 2018 में यह आंकड़ा 15,538 इकाई रहा था। हालांकि, दिसंबर तिमाही में उसकी बिक्री 3.3 फीसदी बढ़कर 3,781 इकाई रही। 

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी मार्टिन श्वैंक ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में सुस्ती के बावजूद हम 2019 और खासकर पहली तीन तिमाहियों के अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। हम ग्राहकों की धारणा को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने में सफल रहे। उन्होंने आगे कहा कि नया साल यानी 2020 हमारे लिए अच्छा रहने वाला है। इसकी शुरुआत 28 जनवरी को लॉन्च हो रही ऑल-न्यू जीएलई कार के साथ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed