फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   WPI inflation dips in May Know all about it

WPI inflation: मई में थोक मुद्रास्फीति घटकर 0.39% पर आई; खाद्य वस्तुओं और ईंधन की कीमतों में कमी से आई गिरावट

Mon, 16 Jun 2025 12:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 16 Jun 2025 12:57 PM IST
सार

खाद्य वस्तुओं और ईंधन की कीमतों में नरमी के कारण थोक मूल्य मुद्रास्फीति (WPI) मई में 14 महीने में न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई। आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं में मई में 1.56 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जबकि अप्रैल में यह आंकड़ा 0.86 प्रतिशत था। सब्जियों, प्याज, आलू और दालों में नकारात्मक मुद्रास्फीति देखी गई।

विज्ञापन
WPI inflation dips in May Know all about it
थोक महंगाई दर - फोटो : amarujala.com

विस्तार

मई में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (WPI) में बड़ी गिरावट देखी गई। खाद्य वस्तुओं, विनिर्मित उत्पादों और ईंधन की कीमतों में कमी आने की वजह से थोक महंगाई घटकर 0.39 फीसदी पर आ गई। अप्रैल में WPI आधारित मुद्रास्फीति 0.85 प्रतिशत थी। पिछले साल मई में यह 2.74 प्रतिशत थी। उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'मई 2025 में मुद्रास्फीति की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य उत्पादों, बिजली, अन्य विनिर्माण, रसायन, रासायनिक उत्पादों, अन्य परिवहन उपकरणों और गैर-खाद्य वस्तुओं के विनिर्माण आदि की कीमतों में वृद्धि के कारण है।' 

विज्ञापन


थोक मूल्य सूचकांक के आंकड़ों के मुताबिक, मई में खाद्य वस्तुओं में 1.56 फीसदी की गिरावट देखी गई, जबकि अप्रैल में 0.86 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जबकि सब्जियों में भारी गिरावट देखी गई। मई में सब्जियों में 21.62 फीसदी की गिरावट देखी गई, जबकि अप्रैल में यह 18.26% थी। हालांकि, विनिर्मित उत्पादों में 2.04 प्रतिशत की मुद्रास्फीति देखी गई, जबकि अप्रैल में यह 2.62 प्रतिशत थी। ईंधन और बिजली में भी मई में 2.27 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जबकि अप्रैल में यह 2.18 प्रतिशत थी। 
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मौद्रिक नीति तैयार करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति को ध्यान में रखता है। पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों से पता चलता है कि मई में खुदरा मुद्रास्फीति मुख्य रूप से खाद्य कीमतों में नरमी के कारण 2.82 फीसदी के साथ छह साल के निचले स्तर पर आ गई। मुद्रास्फीति में कमी के बीच आरबीआई ने इस महीने बेंचमार्क नीतिगत ब्याज दरों में 0.50 प्रतिशत की भारी कटौती कर इसे 5.50 प्रतिशत कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीआरए के वरिष्ठ अर्थशास्त्री राहुल अग्रवाल ने कहा कि थोक महंगाई में गिरावट व्यापक आधार पर हुई है, जिसमें खाद्य, गैर-खाद्य विनिर्माण, खनिज, ईंधन और बिजली क्षेत्रों ने इन महीनों के बीच गिरावट में योगदान दिया है। आगे आईसीआरए ने कहा कि इस्राइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बाद चालू महीने में कच्चे तेल की कीमतों में काफी तेजी आई है। इस बीच उद्योग चैंबर पीएचडीसीसीआई ने कहा कि थोक मुद्रास्फीति में गिरावट से कारोबारी धारणा को बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि इससे उत्पादन की लागत कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed