फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Worst performance of Indian industry, industrial production declines to 26 month low

Industry: भारतीय उद्योग का सबसे खराब प्रदर्शन, औद्योगिक उत्पादन घटकर 26 माह के निचले स्तर पर

Tue, 13 Dec 2022 06:23 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 13 Dec 2022 06:23 AM IST
सार

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) अक्तूबर, 2021 में 4.2 फीसदी बढ़ा था।

विज्ञापन
Worst performance of Indian industry, industrial production declines to 26 month low
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन घटने के साथ खनन व ऊर्जा क्षेत्र के कमजोर प्रदर्शन से अक्तूबर में देश के औद्योगिक उत्पादन में चार फीसदी की गिरावट आई है। यह अगस्त, 2020 के बाद पिछले 26 महीने में भारतीय उद्योग का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है। उस समय औद्योगिक उत्पादन 7.1% घटा था।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) अक्तूबर, 2021 में 4.2 फीसदी बढ़ा था। ताजा आंकड़े बताते हैं कि उद्योग की वृद्धि केवल एक माह के अंतराल के बाद  वापस नकारात्मक हो गई है। इस साल सितंबर में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 3.5% रही थी, जबकि अगस्त में यह 0.7 फीसदी घटा था। आंकड़ों के मुताबिक, अक्तूबर में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 5.6 फीसदी घटा है। एक साल पहले की समान अवधि में इसमें 3.3 फीसदी वृद्धि हुई थी। हालांकि, खनन और बिजली उत्पादन क्रमश: 2.5 फीसदी एवं 1.2 फीसदी बढ़ा है। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पादों के उत्पादन में 15.3 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जबकि गैर-टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं का उत्पादन 13.4 फीसदी घटा है। 
विज्ञापन


उम्मीद से ज्यादा कमजोर रहा प्रदर्शन, निवेश में कमी
रेटिंग एजेंसी इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने इन आंकड़ों पर कहा, आईआईपी में गिरावट उम्मीद से कहीं ज्यादा रही है। यह निर्यात के कमजोर प्रदर्शन को भी दिखाता है। इसके अलावा, त्योहारी मौसम के दौरान रही छुट्टियों से भी औद्योगिक उत्पादन प्रभावित हुआ है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा, पूंजीगत उत्पादों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है क्योंकि यह निवेश में कमी की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed