फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Worlds first Bitcoin City to be built in El Salvador power supply through volcano

BitCoin City: अल साल्वाडोर में बनेगी दुनिया की पहली ‘बिटक्वाइन सिटी’, ज्वालामुखी से होगी पावर सप्लाई

Mon, 22 Nov 2021 02:16 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Nov 2021 02:16 PM IST
सार

BitCoin City In El Salvador: मध्य अमेरिका के छोटे देश अल साल्वाडोर में अब दुनिया की पहली बिटक्वाइन शहर बनाने की तैयारी कर ली है। अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने अपने देश की अर्थव्यवस्था में निवेश को बढ़ाने के लिए क्रिप्टो करेंसी पर बड़ा दांव लगाने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
Worlds first Bitcoin City to be built in El Salvador power supply through volcano
बिटक्वाइन सिटी - फोटो : istock

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी की लोकप्रियता दुनियाभर में तेजी से बढ़ती जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मध्य अमेरिका के छोटे देश अल साल्वाडोर में अब दुनिया की पहली बिटक्वाइन शहर बनाने की तैयारी कर ली है। अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने अपने देश की अर्थव्यवस्था में निवेश को बढ़ाने के लिए क्रिप्टो करेंसी पर बड़ा दांव लगाने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


ईस्टर्न रीजन में की जाएगी स्थापित
राष्ट्रपति बुकेले ने कहा है कि यह शहर ला यूनियन के ईस्टर्न रीजन में बनाया जाएगा और इसे ज्वालामुखी के जरिए जियोथर्मल पॉवर दिया जाएगा। इसके अलावा इस पर वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) के अलावा अन्य कोई टैक्स नहीं लगाया जाएगा. बुकेले ने अपने संबोधन में निवशेकों के लिए कहा कि यहां निवेश करिए और भरपूर रिटर्न हासिल करिए। इस श्हर को बिटक्वाइन पर आधारित बॉन्ड के जरिए फंड किया जाएगा। 
विज्ञापन


देश में लीगल टेंडर घोषित है बिटक्वाइन
अल सल्वाडोर दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां पर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन को लीगल टेंडर घोषित किया गया था। राष्ट्रपति के मुताबिक बिटक्वाइन सिटी सर्कुलर में एक एयरपोर्टस आवासीय व कॉमर्शियल इलाके, सेंट्रल प्लाजा होंगे। यह शहर इस प्रकार से बसाया जाएगा कि इसे जब हवा में से देखेंगे तो बिटक्वाइन का सिंबल नजर आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स की आधी रकम शहर पर खर्च होगी
अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति बुकेले ने कहा कि जो वैट वसूला जाएगा, उसमें से आधे वैट को इस शहर के लिए खर्च किया जाएगा। इस आधे वैट को उन बॉन्ड्स में निवेश किया जाएगा जिसे शहर को बनाने के लिए निवेश किया जाना है। आकलन के मुताबिक पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 3 लाख बिटक्वाइन की लागत आएगी। शुरुआत में 7.4 हजार करोड़ के वोल्कानो बॉन्ड जारी किए जाएंगे। अल साल्वाडोर में वर्ष 2022 तक शुरुआती बॉन्ड्स जारी करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed