{"_id":"61f3c4c722ff2243597bd91c","slug":"world-gold-council-report-gold-demand-will-increase-in-2022-79-percent-increase-in-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Gold Council: इस साल होगा सोने की मांग में जोरदार इजाफा, 2021 में हुई 79% की बढ़ोतरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
World Gold Council: इस साल होगा सोने की मांग में जोरदार इजाफा, 2021 में हुई 79% की बढ़ोतरी
Fri, 28 Jan 2022 03:57 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Fri, 28 Jan 2022 03:57 PM IST
सार
WGC Says Gold demand will increase in 2022: वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने शुक्रवार को कहा कि साल 2022 सोने की मांग और खपत के मामले में अच्छा रहने वाला है। इस संबंध में जारी रिपोर्ट के अनुसार, काउंसिल का मानना है कि भारत में साल 2022 सोने की मांग बढ़ेगी जिससे खपत बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने शुक्रवार को कहा कि साल 2022 सोने की मांग और खपत के मामले में अच्छा रहने वाला है। इस संबंध में जारी रिपोर्ट के अनुसार, काउंसिल का मानना है कि भारत में साल 2022 सोने की मांग बढ़ेगी जिससे खपत बढ़ने की उम्मीद है। इससे पिछले साल 2021 में मांग में 79 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
साल 2021 में रिटेल सेल में हुई वृद्धि
रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल ग्राहकों का भरोसा बढ़ने से रिटेल सेल में इजाफा हुआ था। डब्ल्यूजीसी के भारतीय ऑपरेशन के रिजनल चीफ एक्जिक्यूटिव अधिकारी सोमसुंदरम पीआर ने कहा कि 2022 में सोने की खपत 800-850 टन रहने की संभावना है। जो छह साल में सबसे ज्यादा है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सोने के ग्राहक की डिमांड में बढ़ोतरी से वैश्विक कीमतों को मदद मिलेगी, लेकिन यह भारत के व्यापार घाटे को बढ़ा सकता है और साथ ही रुपये पर डॉलर के मुकाबले दबाव बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
दिसंबर तिमाही में दोगुनी हुई खपत
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, 2021 में स्वर्ण की मांग करीब 79 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 797.3 टन हो गई थी, जो इससे पिछले साल 2020 में 446.4 टन की तुलना में काफी अधिक थी। 2021 में शादियों ने शहरी क्षेत्रों में मांग को बढ़ा दिया, जबकि ग्रामीण मांग को पर्याप्त मानसून वर्षा का समर्थन मिला, जिससे फसल उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। डब्ल्यूजीसी ने शुक्रवार को प्रकाशित रिपोर्ट में कहा कि दिसंबर तिमाही में, सोने की खपत एक साल पहले की तुलना में लगभग दोगुनी होकर रिकॉर्ड 343.9 टन हो गई, क्योंकि प्रमुख हिंदू त्योहारों दशहरा और दिवाली के दौरान रिटेल सेल मजबूत थी।
विज्ञापन
मांग बढ़ने की यह वजह बताई
सोमसुंदरम ने कहा कि प्रतिबंधों के कारण सादे विवाह समारोह का मतलब ज्यादा सेविंग और तब लोग गोल्ड में पैसा निवेश करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय अधिकारियों ने कोरोना वायरस के प्रसार के कारण शादी समारोहों पर कई प्रतिबंध लगा दिए और कुछ लोगों ने शादियों को 2022 तक के लिए टाल दिया। सोना भारत में दुल्हन के दहेज का एक अनिवार्य हिस्सा है और शादियों में परिवार और मेहमानों का एक महत्वपूर्ण उपहार भी है। डब्ल्यूजीसी ने कहा कि सिक्कों और बार की मांग में साल 43 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।