फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Workforce solutions firm Adecco India reports over two lakh people get employment in upcoming festive season

Report: आगामी त्योहारी सीजन में 2.16 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार, अच्छी रहेगी बिक्री; 20% बढ़ेंगे अवसर

Thu, 17 Jul 2025 07:30 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 17 Jul 2025 07:30 AM IST
सार

वर्कफोर्स सॉल्यूशंस फर्म एडेको इंडिया ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा, त्योहारी सीजन में खुदरा क्षेत्र, ई-कॉमर्स, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा, लॉजिस्टिक, आतिथ्य, यात्रा और एफएमसीजी क्षेत्रों में मांग बढ़ने की उम्मीद है। इस त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए इन क्षेत्रों की कंपनियां भारी संख्या में कर्मचारियों की भर्तियां करेंगी।
 

विज्ञापन
Workforce solutions firm Adecco India reports over two lakh people get employment in upcoming festive season
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

आगामी त्योहारी सीजन को लेकर कंपनियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान देशभर में 2.16 लाख से अधिक लोगों को अस्थायी रोजगार मिलने की उम्मीद है। रोजगार में यह सालाना आधार पर 15-20 फीसदी की वृद्धि है।

विज्ञापन


वर्कफोर्स सॉल्यूशंस फर्म एडेको इंडिया ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा, त्योहारी सीजन में खुदरा क्षेत्र, ई-कॉमर्स, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवा, लॉजिस्टिक, आतिथ्य, यात्रा और एफएमसीजी क्षेत्रों में मांग बढ़ने की उम्मीद है। इस त्योहारी मांग को पूरा करने के लिए इन क्षेत्रों की कंपनियां भारी संख्या में कर्मचारियों की भर्तियां करेंगी।
विज्ञापन


एडेको इंडिया के निदेशक एवं जनरल स्टाफिंग के प्रमुख दीपेश गुप्ता का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में मांग को बढ़ावा देने वाले अनुकूल मानसून, उपभोक्ता धारणा में सुधार, चुनाव के बाद के आर्थिक आशावाद और आक्रामक त्योहारी विज्ञापनों के कारण 2024 के मुकाबले इस साल का त्योहारी सीजन मांग एवं बिक्री के लिहाज से विभिन्न क्षेत्रों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Trade: भारत और अमेरिका के बीच जल्द हो सकता है व्यापार समझौता, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दिए संकेत

भर्तियां करने में महानगरों के साथ वाराणसी जैसे शहर भी पीछे नहीं
रिपोर्ट में कहा गया है कि रक्षाबंधन, दशहरा एवं दिवाली जैसे आने वाले त्योहारों और शादियों के मौसम में बिक्री में तेजी आने की उम्मीद से अस्थायी कामगारों की भर्ती गतिविधियों में तेजी आई है। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बंगलूरू, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे जैसे महानगरों में त्योहारी भर्तियों की मांग सबसे अधिक है। इन शहरों में पिछले साल की तुलना में 19 फीसदी अधिक अवसर उपलब्ध हैं।

  • लखनऊ, जयपुर, कोयंबटूर, नागपुर, भुवनेश्वर, मैसूरू और वाराणसी जैसे टियर-2 शहरों में मांग में 42 फीसदी की वृद्धि देखी जा रही है। इससे पता चलता है कि त्योहारी भर्तियों का सिलसिला व्यापक रूप ले चुका है।
  • महिलाओं की भागीदारी बढ़ी : लचीली और अल्पकालिक भूमिकाओं के लिए बढ़ती प्राथमिकता के कारण इस वर्ष की मौसमी भर्तियों में महिलाओं की भागीदारी में 23 फीसदी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

उभरते शहरों में अधिक वेतन वृद्धि की उम्मीद
नई भर्तियों के दौरान मिलने वाले वेतन में महानगरों में 12-15 फीसदी वृद्धि की उम्मीद है। वहीं, उभरते शहरों में वेतन में 18-22 फीसदी तक बढ़ोतरी की संभावना है।



ये भी पढ़ें: RBI: सिंगापुर बना भारतीय एफडीआई का शीर्ष गंतव्य, अप्रैल-जून 2025 तिमाही में मिला 2.2 अरब डॉलर निवेश

ई-कॉमर्स और खुदरा क्षेत्र में सबसे अधिक काम मिलने की संभावना
कुल मौसमी भर्तियों में ई-कॉमर्स और खुदरा क्षेत्र का सबसे अधिक 35-40 फीसदी योगदान होगा। लॉजिस्टिक एवं आपूर्ति क्षेत्र में भर्तियां 30-35 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।

  • बैंकिंग, वित्तीय सेवा एवं बीमा क्षेत्र में 30 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है।
  • आतिथ्य और यात्रा क्षेत्रों में 20-25 फीसदी की वृद्धि देखी जा सकती है।

डिजिटल दक्षता को प्राथमिकता
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनियां भर्तियों के दौरान कई भाषाओं में दक्षता, ग्राहक-व्यवहार कौशल और डिजिटल दक्षता को प्राथमिकता दे रही हैं। खासकर इन-स्टोर बिक्री, क्रेडिट कार्ड प्रचार और डिलीवरी पूर्ति जैसी भूमिकाओं के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed