फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Business ›   Business Diary ›   Gold prices likely to see volatility next week; investors to keep an eye on these indicators.

सोने की कीमतों में अगले सप्ताह उतार-चढ़ाव संभव, इन संकेतकों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Mon, 21 Sep 2026 04:30 AM IST
Bhaskar Tiwari वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Mon, 21 Sep 2026 04:30 AM IST
Gold prices likely to see volatility next week; investors to keep an eye on these indicators.
आगामी सप्ताह में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड की दिशा, पश्चिम एशिया में संघर्ष से जुड़े घटनाक्रम तथा कच्चे तेल की कीमतों में होने वाले बदलाव सोने के कारोबार को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक रहेंगे। हाल के दिनों में वैश्विक बाजारों में मौद्रिक नीति और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर काफी सक्रियता रही है। ऐसे में अब निवेशकों का फोकस नए आर्थिक आंकड़ों पर रहेगा, जिनसे केंद्रीय बैंकों की आगे की मौद्रिक नीति को लेकर संकेत मिल सकते हैं। विशेष रूप से अमेरिका और अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के विनिर्माण तथा सेवा क्षेत्र के खरीद प्रबंधक सूचकांक यानी PMI के आंकड़ों पर बाजार की नजर रहेगी। PMI आंकड़े अर्थव्यवस्था की कारोबारी गतिविधियों और मांग की स्थिति का महत्वपूर्ण संकेत देते हैं। इसके अलावा सप्ताह के अंत में अमेरिका से जारी होने वाले आवास बाजार, टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के ऑर्डर और उपभोक्ता धारणा से जुड़े आंकड़े भी महत्वपूर्ण होंगे। इन आंकड़ों में मजबूती या कमजोरी से ब्याज दरों को लेकर बाजार की अपेक्षाएं बदल सकती हैं, जिसका सीधा असर डॉलर, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और सोने की मांग पर पड़ सकता है। पिछले सप्ताह घरेलू वायदा बाजार में सोने ने मजबूती दर्ज की।


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 1,597 रुपये या 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी में भी मजबूत तेजी देखने को मिली और इसका वायदा भाव 6,629 रुपये यानी करीब 3 प्रतिशत बढ़कर 2.41 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के अनुसार, MCX पर सोना पिछले सप्ताह करीब 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कमजोरी के साथ खुला, लेकिन निचले स्तरों पर खरीदारी का समर्थन मिलने से इसमें सुधार आया और कीमत करीब 1.54 लाख रुपये तक पहुंच गई। उनके मुताबिक यह तेजी उस अवधि के बाद आई है जिसमें बाजार वैश्विक वृहद आर्थिक परिस्थितियों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के प्रभाव का आकलन कर रहा था। आने वाले दिनों में यदि डॉलर और बॉन्ड यील्ड में तेजी आती है तो सोने पर दबाव बन सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने या आर्थिक अनिश्चितता कायम रहने पर सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग को समर्थन मिल सकता है। इसी तरह कच्चे तेल में तेज बदलाव भी महंगाई और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के जरिए बहुमूल्य धातुओं को प्रभावित कर सकता है। इसलिए अगले सप्ताह सोने में सीमित दायरे के साथ तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है और निवेशकों के लिए आर्थिक आंकड़ों तथा वैश्विक बाजार संकेतकों पर नजर रखना महत्वपूर्ण रहेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

महंगाई पर अमेरिकी फेड ने लिया बड़ा फैसला, अक्तूबर में आरबीआई की होगी अग्निपरीक्षा!

20 Sep 2026

UPI पेमेंट पर चार्ज की निगरानी बढ़ाएगी सरकार,ग्राहकों से नहीं होगी UPI चार्ज की वसूली

20 Sep 2026

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और ATF पर एक्सपोर्ट लेवी घटाई, कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम!

17 Sep 2026

सोने की कीमतो में आया 1,200 रुपये का उछाल,चांदी के दाम में भी 7,400 रुपये का इजाफा!

17 Sep 2026

EPFO पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, मिनिमम सैलरी लिमिट हुई ₹25,000

16 Sep 2026
विज्ञापन

RBI ने की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की तैयारी, होम-कार लोन लेने वालों की बढ़ी टेंशन!

16 Sep 2026

सोना ₹1,000 टूटकर 5 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर, रिटेल खरीदारों की बल्ले-बल्ले!

16 Sep 2026
विज्ञापन

₹2,000 से ज्यादा की UPI पेमेंट पर कितने कटेंगे पैसे? UPI के नए नियम का पूरा गणित समझिए

15 Sep 2026

त्योहारी सीजन में बढ़ सकते हैं सोने-चांदी के दाम, Fed फैसले से प्रभावित होगी कीमत!

14 Sep 2026

ऑनलाइन फूड ऑर्डर महंगा, जॉमेटो ने कैश ऑन डिलीवरी पर अतिरिक्त शुल्क लगाया

13 Sep 2026

SBI रिसर्च ने जताई RBI की ब्याज दरें बढ़ने की आशंका,महंगाई का डबल अटैक!

13 Sep 2026

त्योहारों पर ऑनलाइन शॉपिंग में आएगा बूम, क्विक कॉमर्स की रफ्तार इस बार बढ़ेगी

08 Sep 2026

केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों का 3% बढ़ेगा DA/DR, हो गया फाइनल?

06 Sep 2026

अगस्त के महीने में जीएसटी कलेक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड, आया 14.8% का बंपर उछाल

01 Sep 2026

सोने-चांदी की कीमत: सस्ता हुआ सोना! कितनी हुई 10 ग्राम सोने की कीमत?

26 Aug 2026

प्याज के दाम बढ़े तो दौड़ी 'कांदा एक्सप्रेस', नासिक से बड़े शहरों तक पहुंचेगा प्याज

25 Aug 2026

इमरान खान पर पूर्व क्रिकेटर माइकल एथरटन ने किया बड़ा दावा, 21 पूर्व कप्तानों ने लिखी चिट्ठी

25 Aug 2026

चीनी के बाद सरकार ने गेहूं पर उठाया बड़ा कदम

25 Aug 2026

Dal Price 2026: रसोई का बजट बिगाड़ सकती है दाल! अरहर-मूंग पर मौसम की मार का खतरा |Dhan-Danadan S2 EP3

25 Aug 2026

भारत कैसे बना दुनिया का बड़ा Fuel Supplier? | India’s Refining Power Explained | Dhan-Danadan S2 EP5

25 Aug 2026

New Sim Card Rules: आपके पास भी है इतने सिम कार्ड तो होगी कार्रवाई! Airtel | Jio | Voda | BSNL | Jio

24 Aug 2026

रक्षाबंधन पर करें ये बिजनेस, घर बैठे होगी तगड़ी कमाई

20 Aug 2026

Home Loan: होम लोन लेने से पहले जानिए EMI, Interest, Hidden Charges का पूरा सच | Dhan-Danadan S2 EP1

31 Jul 2026

Gold Loan New Rules 2026: गोल्ड लोन लेने वालों के लिए बड़ी खबर, अब बदल जाएगा लोन चुकाने का तरीका

31 Jul 2026

India में क्यों बढ़ रहे हैं Income Tax Return?Direct Tax System में बड़े बदलाव,क्या कम हुई Tax चोरी?

27 Jul 2026

MSCI Top 10 List 2026: टॉप-10 में क्यों जगह नहीं बना पाईं भारतीय कंपनियां? AI | Dhan Danadan | AUV

12 Jun 2026

Rajesh Exports पर बढ़े सवाल! शेयरधारकों के लिए खतरे की घंटी?

09 Jun 2026

Bond Yield Rise | RBI बढ़ाएगा ब्याज दर? RBI Policy Alert | क्यों बढ़ रही है Bond Yield?

26 May 2026

Unorganised Jobs Update | आखिर क्या कहते हैं आंकड़े? |75 लाख नए रोजगार? पूरी रिपोर्ट समझिए

08 May 2026

Charitable Trust Tax Exemption | क्या बदलने वाले हैं नियम? | आयकर छूट पर असर?

06 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed