फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Womens Day: India will become stronger with power and prosperity; a plan to empower women will be prepared

Women's Day Special: शक्ति और समृद्धि के साथ भारत बनेगा मजबूत; महिलाओं को सशक्त बनाने की योजना की जाएगी तैयारी

Tue, 04 Mar 2025 02:44 PM IST
द बोनस द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
द बोनस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: द बोनस Updated Tue, 04 Mar 2025 02:44 PM IST
सार

अमर उजाला इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सबका ध्यान खींचने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत करने जा रहा है। इस प्रयास में बैंकिंग, वित्तीय सेवा और इंश्योरेंस क्षेत्र के विशेषज्ञों को एक जगह एकत्रित करने के लिए एक मंच तैयार किया गया है, जहां महिलाओं को अत्याधुनिक वित्तीय ज्ञान और रणनीतियों के साथ सशक्त बनाने की योजना तैयारी की जाएगी।

विज्ञापन
Womens Day: India will become stronger with power and prosperity; a plan to empower women will be prepared
Women's Day Special - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

भारत के समृद्ध और मजबूत भविष्य के लिए जरूरी है कि महिलाएं भी वित्तीय रूप से सशक्त बनें। महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के शिखर पर पहुंच रही हैं, लेकिन बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र के व्यापक विकास के बीच उनकी वित्तीय सुरक्षा अभी भी बड़ी चिंता बनी हुई है।

विज्ञापन


अमर उजाला इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सबका ध्यान खींचने और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक नई पहल की शुरुआत करने जा रहा है। इस प्रयास में बैंकिंग, वित्तीय सेवा और इंश्योरेंस क्षेत्र के विशेषज्ञों को एक जगह एकत्रित करने के लिए एक मंच तैयार किया गया है, जहां महिलाओं को अत्याधुनिक वित्तीय ज्ञान और रणनीतियों के साथ सशक्त बनाने की योजना तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन


इस पहल का नेतृत्व अमर उजाला की नई इकाई "द बोनस" कर रही है. द बोनस व्यापार जगत के समाचारों के विश्लेषण और विशेषज्ञों की सलाह के माध्यम से वित्तीय रूप से अपने पाठकों और दर्शकों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अमर उजाला द बोनस एएएफएम के साथ मिलकर भारत के पहले Women’s Financial Empowerment Summit का आयोजन 8 मार्च, 2025 को होटल क्लार्क्स अवध, लखनऊ में करने जा रहा है।

इस शिखर सम्मेलन में वित्तीय क्षेत्र के नीति निर्माता और प्रतिष्ठित महिला नेता इस जीवंत मंच पर एक साथ जुड़कर महिलाओं को सशक्त बनाने और भारत के भविष्य को समृद्ध और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, उप्र सरकार में महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्या और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।


कार्यक्रम में वित्तीय जगत की कई अग्रणी महिला पेशेवर मौजूद रहेंगी और अपने ज्ञान से समिट में उपस्थित महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी, साथ ही वित्तीय रूप से जागरुक बनाने का प्रयास करेंगी। कार्यक्रम में उपस्थित विशषज्ञों में निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड की सेगमेंट हेड, अनामिका मेटी, व्हाइटओक कैपिटल की बिजनेस डेवलेपमेंट हेड सुनंदा वेंकटरमण, बोनांजा पोर्टफोलियो लिमिटेड की प्रोडक्ट हेड, पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विस, धारा शाह, मिरे असेट इनवेस्टमेंट मैनेजर्स इंडिया की ब्रांच ऑपरेशन और इनवेस्टर रिलेशन शिल्पी चंदेल, यूपीडेस्को की एमडी और आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की विशेष सचिव आईएएस नेहा जैन, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट कामाक्षी शर्मा, उद्यमी एवं समाज सेविका आनंदी अग्रवाल सहित अन्य विशेषज्ञ शामिल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed