फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Know Who Is The Highest Salary Paid Person In India And World News In Hindi

CEO Salary: सलिल पारेख से आगे निकले विप्रो के सीईओ, जानें भारत समेत दुनियाभर में सर्वाधिक सैलरी वाले सीईओ कौन?

Fri, 10 Jun 2022 11:48 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Jun 2022 11:48 AM IST
सार

जुलाई 2020 में कंपनी से जुड़ने के बाद वित्त वर्ष 2020-21 में डेलपोर्ट का सालाना पैकेज 64.3 करोड़ रुपये था। इसके बाद कंपनी ने 31 मार्च 2022 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में उन्हें 79.8 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Know Who Is The Highest Salary Paid Person In India And World News In Hindi
विप्रो सीईओ थेरी डेलपोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते दिनों भारतीय आईटी सेक्टर में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सीईओ का ताज इंफोसिस के सलिल पारेख को मिला था। दरअसल, कंपनी की ओर से 88 फीसदी बढ़ोतरी के बाद उनकी सैलरी 79.75 करोड़ रुपये हो गई थी। लेकिन, अब विप्रो के विदेशी सीईओ थेरी डेलपोर्ट इस मामले में सबसे आगे निकल गए हैं।

विज्ञापन


अब तक सलिल पारेख थे सबसे आगे
विप्रो की ओर से यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास जमा कराई गई जानकारी के मुताबिक, जुलाई 2020 में कंपनी से जुड़ने के बाद वित्त वर्ष 2020-21 में डेलपोर्ट का सालाना पैकेज 64.3 करोड़ रुपये था। इसके बाद कंपनी ने 31 मार्च 2022 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में उन्हें 79.8 करोड़ रुपये का पैकेज दिया है। अब तक सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले एग्जिक्युटिव के रूप में इंफोसिस के सीईओ आगे थे।  कंपनी ने वेतन वृद्धि के बाद कहा था कि पारेख के काम का दाम उन्हें दिया गया है। दूसरी बड़ी कंपनियों के सीईओ की बात करें तो इस सूची में देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस के सीईओ राजेश गोपीनाथन को इस दौरान 25.77 करोड़ रुपये मिले, जो पिछले वित्त वर्ष से 27 फीसदी अधिक है। 
विज्ञापन


इन भारतीय सीईओ का वेतन सबसे ज्यादा 
भारत के अन्य सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सीईओ की अगर बात करें तो इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी से लेकर टेक महिंद्रा के सीपी गुरनानी का नाम शामिल है। मुकेश अंबानी सालाना 15 करोड़ सैलरी लेते हैं, तो गुरनानी की  वार्षिक तनख्वाह 28.57 करोड़ रुपेय (FY2020 के मुताबिक) है। लॉरसन एंड ट्रूबो के सीईओ एस एन सुब्रमण्यम को वित्त वर्ष 2019-20 के मुताबिक 27.17 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। वहीं देश की सबसे बड़ी टेक कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सीईओ राजेश गोपीनाथन का वित्त वर्ष 2021-22 में सालाना पैकेज 25.7 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया में सर्वाधिक वेतन पाते हैं ये सीईओ 
बीते दिनों जारी की गई फॉर्च्यून 500 की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में एलन मस्क को वेतन के तौर पर 23.5 अरब डॉलर (1.82 लाख करोड़ रुपये) मिले हैं। इसमें 2018 में जारी हुए स्टॉक ऑप्शन को कैश कराना भी शामिल है, जिसकी समयसीमा 2021 तक थी। मस्क के बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा वेतन पाले सीईओ के रूप में एपल के टिम कुक का नाम आता है। उन्हें 2021 में 77.05 करोड़ डॉलर (करीब छह हजार करोड़ रुपये) वेतन के रूप में मिले। एनवीडीआ के सह-संस्थापक और सीईओ जेनसेन हुआंग 50.7 करोड़ डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर हैं और नेटफ्लिक्स के सीईओ रीड हेस्टिंग्स ने 2021 में 45.35 करोड़ डॉलर प्राप्त कर चौथे पायदान पर रहे। सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले सीईओ की लिस्ट में भारतवंशी और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला का नाम भी आता है। वह इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। उन्हें वेतन के तौर पर साल 2021 में 30.94 करोड़ डॉलर मिले हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed