फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Will Amaravati become the world's best city? CM Naidu invites global investors to Davos

WEF 2026: क्या अमरावती बनेगी दुनिया की सबसे बेहतरीन शहर? दावोस में सीएम नायडू का वैश्विक निवेशकों को न्योता

Tue, 20 Jan 2026 02:48 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, दावोस
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, दावोस Published by: रिया दुबे Updated Tue, 20 Jan 2026 02:48 PM IST
सार

दावोस में CM चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारत और आंध्र प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और अमरावती को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने वैश्विक निवेशकों को आंध्र की ग्रोथ का भागीदार बनने का आमंत्रण दिया और भारत को भविष्य का टैलेंट हब बताया।

विज्ञापन
Will Amaravati become the world's best city? CM Naidu invites global investors to Davos
एन. चंद्रबाबू नायडू, मुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश - फोटो : ANI

विस्तार

दावोस में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने भारत और राज्य की विकास संभावनाओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनकी सरकार अमरावती को दुनिया का सबसे बेहतरीन और खूबसूरत शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस प्रयास में हर किसी को भागीदार बनने का आमंत्रण है।

विज्ञापन


विश्व आर्थिक मंच के दौरान आंध्र प्रदेश सरकार और उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित ब्रेकफास्ट सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां दुनिया के अधिकांश देश बढ़ती उम्र की समस्या की चुनौती से जूझ रहे हैं, वहीं भारत अगले 25-30 वर्षों तक जनसांख्यिकीय लाभ उठाता रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gaza Peace Board: क्या अमेरिकी अगुवाई वाले गाजा पीस बोर्ड में भारत को होना चाहिए शामिल? जानें GTRI ने क्या कहा

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की एक बड़ी ताकत मजबूत नेतृत्व है

नायडू ने कहा कि भारत की एक बड़ी ताकत मजबूत नेतृत्व है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में अंतर्निहित ताकतें हैं। पहले यह एक सोया हुआ विशालकाय देश माना जाता था और इसकी क्षमता समझाना मुश्किल था, लेकिन अब भारत की ग्रोथ के बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है।

पहले और अब में क्या अंतर?

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और आंध्र प्रदेश दोनों ही तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं। पहले हम व्यापार करने में आसानी की बात करते थे और अब हम व्यापार करने की गति की बात कर रहे हैं।

दावेस की पहली यात्रा ने नायडू को कैसे प्रेरित किया?

  • नायडू ने दावोस से अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए कहा कि 1990 के दशक में उनकी पहली दावोस यात्रा ने उन्हें यह सोचने के लिए प्रेरित किया कि दुनिया किस दिशा में आगे बढ़ रही है और आंध्र प्रदेश को कैसे आगे बढ़ना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि हम यहां मौजूद हर व्यक्ति को आंध्र प्रदेश की ग्रोथ का पार्टनर बनाना चाहते हैं।
  • मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में दुनिया प्रतिभा के लिए भारत पर निर्भर होगी।
  • साथ ही उन्होंने बताया कि भारत के पास प्रचुर सूर्य ऊर्जा, पवन ऊर्जा और स्टोरेज क्षमता है, जो उसे ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दिला सकती है। उन्होंने आंध्र प्रदेश में निवेश के लिए उपलब्ध विभिन्न क्षेत्रों का भी उल्लेख किया।

 

आंध्र प्रदेश बनेगा भारत का कृषि-खाद्य केंद्र

इस बीच, आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने सोमवार को दावोस में WEF के इतर ज्यूरिख में बुहलर ग्रुप के चेयरमैन दीपक माने से मुलाकात की। नारा लोकेश ने बुहलर को आंध्र प्रदेश में कृषि-निर्यात क्लस्टर, मिलेट प्रोसेसिंग, खाद्य-तकनीक कौशल विकास और मेक-इन-इंडिया विनिर्माण में साझेदारी का न्योता दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नारा लोकेश ने लिखा कि उन्हें भरोसा है कि यह सहयोग आंध्र प्रदेश को भारत का कृषि-खाद्य केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed