फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wholesale traders now able to buy up to 200 tonnes of wheat from the open market business news in hindi

Business News: खुले बाजार से 200 टन तक गेहूं खरीद सकेंगे थोक व्यापारी, देश का विदेशी मुद्रा भंडार घटा

Sat, 28 Oct 2023 06:21 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 28 Oct 2023 06:21 AM IST
सार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में 2.36 अरब डॉलर घटकर 583.53 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा संपत्ति 4.15 अरब डॉलर घटकर 515.2 अरब डॉलर रह गई। हालांकि, सोने के भंडार में 1.85 अरब डॉलर की वृद्धि रही। 

विज्ञापन
Wholesale traders now able to buy up to 200 tonnes of wheat from the open market business news in hindi
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media

विस्तार

सरकार ने शुक्रवार को एक नवंबर से केंद्रीय पूल से दिए जाने वाले गेहूं के लिए खुला बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के तहत ई-नीलामी में बोली लगाने की मात्रा बढ़ाकर 200 टन कर दी। फिलहाल ओएमएसएस के तहत यह मात्रा 100 टन है। गेहूं और उसके आटे की कीमतों को अधिक स्थिर करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन

बयान में कहा गया है कि देश में हर ई-नीलामी में पेश की जाने वाली कुल मात्रा भी दो लाख टन से बढ़ाकर तीन लाख टन कर दी गई है। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) इन वस्तुओं की खुदरा कीमतों को नियंत्रित करने के लिए साप्ताहिक ई-नीलामी के जरिये 28 जून से ओएमएसएस के तहत आटा मिलर्स और छोटे व्यापारियों जैसे थोक खरीदारों को केंद्रीय पूल से गेहूं व चावल बेच रही है। 

विज्ञापन

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.36 अरब डॉलर घटा
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 अक्तूबर को समाप्त सप्ताह में 2.36 अरब डॉलर घटकर 583.53 अरब डॉलर रह गया। विदेशी मुद्रा संपत्ति 4.15 अरब डॉलर घटकर 515.2 अरब डॉलर रह गई। हालांकि, सोने के भंडार में 1.85 अरब डॉलर की वृद्धि रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति सुजुकी को 80 फीसदी ज्यादा मुनाफा
मारुति सुजुकी इंडिया का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 80.3 फीसदी बढ़कर 3,716.5 करोड़ रुपये पहुंच गया। शुद्ध बिक्री 24.5 फीसदी बढ़कर 35,535.1 करोड़ पहुंच गई। इस दौरान कंपनी ने 5.52 लाख से ज्यादा वाहन बेचे।

आईओबी का लाभ 25 फीसदी बढ़कर 625 करोड़
इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 25 फीसदी बढ़कर 625 करोड़ रुपये पहुंच गया। इस अवधि में बैंक का सकल एनपीए अनुपात 8.53 फीसदी से घटकर 4.74 फीसदी रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed