फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wholesale prices accelerate to 9-month high at 0.73% in December

WPI: थोक महंगाई दर नौ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर 0.73% हुई, खाने-पीने की कीमतों में बढ़ोतरी का दिखा असर

Mon, 15 Jan 2024 02:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 15 Jan 2024 02:37 PM IST
सार

Wholesale Price Index: दिसंबर 2023 में डब्ल्यूपीआई आधारित थोक महंगाई दर में नवंबर के मुकाबले इजाफा दर्ज किया गया है। दिसंबर महीने में यह नवंबर के 0.26% के मुकाबले बढ़कर 0.73% हो गई है।

विज्ञापन
Wholesale prices accelerate to 9-month high at 0.73% in December
देश में थोक महंगाई बढ़ी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की थोक मुद्रास्फीति सालाना आधार पर दिसंबर में नौ महीने के उच्चतम स्तर 0.73 प्रतिशत पर पहुंच गई, नवंबर में यह 0.26 प्रतिशत थी। लगातार सात महीनों तक नकारात्मक रहने के बाद नवंबर में थोक महंगाई दर सकारात्मक दायरे में लौट आई थी। दिसंबर महीने में प्राथमिक वस्तुओं (खाद्य पदार्थों, खनिजों और सब्जियों) की थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 5.78 प्रतिशत हो गई जो नवंबर महीने में 4.76 प्रतिशत थी। इस बीच, ईंधन और बिजली व विनिर्माण क्षेत्र में मुद्रास्फीति क्रमश: शून्य से 2.41 प्रतिशत नीचे और शून्य से 0.71 प्रतिशत नीचे रही।

विज्ञापन

खाने-पीने की कीमतों में इजाफा होने से बढ़ी थोक महंगाई दर

दिसंबर में खाने-पीने की चीजों में इजाफा होने से डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर नवंबर, 2023 के 4.69 प्रतिशत से बढ़कर 5.39 प्रतिशत हो गई। खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई दर दिसंबर में बढ़कर 9.38% रही, जो नवंबर में 8.18% थी। दिसंबर में सब्जियों की महंगाई दर 26.30 फीसदी, जबकि दालों की महंगाई दर 19.60 फीसदी थी।

विज्ञापन

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी महंगाई के आंकड़े
 

विज्ञापन
विज्ञापन

खुदरा मुद्रास्फीति का आंकड़ा जारी होने के कुछ दिनों थोक महंगाई दर के आंकड़े सामने आए हैं। खुदरा महंगाई दर नवंबर के 5.55 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर चार महीने के उच्च स्तर 5.69 प्रतिशत पर पहुंच गई है। हालांकि, मुद्रास्फीति भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 2 से 6 प्रतिशत के सहिष्णु दायरे (टॉलरेंस बैंड) के भीतर बनी हुई है।

आरबीआई ने चालू वित्तीय वर्ष में 5.4% महंगाई दर रहने का जताया है अनुमान

दिसंबर की मौद्रिक नीति समीक्षा (एमपीसी) में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मुद्रास्फीति का लक्ष्य 5.4 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा था। अगस्त की एमपीसी में, रिजर्व बैंक के एमपीसी ने अपने वित्तीय वर्ष 2024 के लिए मुद्रास्फीति पूर्वानुमान को 5.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.4 प्रतिशत कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed