फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wholesale inflation fall in September government data showed on monday

आम जनता को मिली राहत, सितंबर में कम हुई थोक महंगाई दर

Mon, 14 Oct 2019 01:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 14 Oct 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Wholesale inflation fall in September government data showed on monday

आम जनता को बड़ी राहत मिली है। सोमवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने महंगाई दर के आंकड़े जारी किए, जिससे पता चला कि थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति सितंबर महीने में 0.33 फीसदी पर आ गई है। यह जून 2016 के सबसे निचले स्तर पर है। अगस्त में यह 1.08 फीसदी थी। वहीं पिछले साल सितंबर में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 5.22 फीसदी थी।

विज्ञापन

 


खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी

सितंबर के दौरान खाद्य पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी की दर 7.47 फीसदी रही। वहीं गैर-खाद्य पदार्थों की कीमतों की वृद्धि दर 2.18 फीसद रही। सितंबर में फल, सब्जियां, गेहूं, मीट और दूध की थोक महंगाई दर 0.6 फीसदी रही है। बता दें कि थोक मूल्य सूचकांक में प्राइमरी आर्टिकल्स की हिस्सेदारी 22.62 फीसदी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों की  महंगाई दर 0.1 फीसदी

मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों की बात करें, तो इसकी थोक महंगाई दर सितंबर में 0.1 फीसदी रही। डब्ल्यूपीआई में इसकी हिस्सेदारी 64.23 फीसद है। ईंधन और पावर क्षेत्र में महंगाई दर -0.5 फीसद रही।  

डब्ल्यूपीआई फूड इंडेक्स में 5.98 फीसदी की बढ़ोतरी

सितंबर के दौरान डब्ल्यूपीआई फूड इंडेक्स में 5.98 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले महिने अगस्त में यह 5.75 फीसदी थी। इसमें प्राइमरी आर्टिकल्स ग्रुप और मैन्युफैक्चर्ड उत्पाद कैटेगरी के खाद्य उत्पाद शामिल हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मौद्रिक नीति तैयार करने के लिए मूल रूप से उपभोक्ता महंगाई दर को प्राथमिक रूप से ट्रैक करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed