फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Who is Biswanath Patnaik, Indian billionaire who donated ₹250 crore to UK's first Jagannath temple

Jagannath Temple: कौन हैं विश्वनाथ पटनायक? जिन्होंने यूके में जगन्नाथ मंदिर निर्माण के लिए दान किए 250 करोड़

Wed, 26 Apr 2023 12:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 26 Apr 2023 12:27 PM IST
सार

Jagannath Temple in UK: पटनायक फिननेस्ट ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष और संस्थापक हैं, जो नवीकरणीय, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), हाइड्रोजन लोकोमोटिव आदि में निवेश करता है। बताया जा रहा है कि बैंकर से कारोबारी बने पटनायक ने एमबीए, एलएलबी और अर्थशास्त्र में बीए किया है।

विज्ञापन
Who is Biswanath Patnaik, Indian billionaire who donated ₹250 crore to UK's first Jagannath temple
विश्वनाथ पटनायक - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय मूल के एक अरबपति ने लंदन में ब्रिटेन के पहले जगन्नाथ मंदिर के निर्माण के लिए 250 करोड़ रुपये का दान दिया है। ओडिशा के रहने वाले विश्वनाथ पटनायक ने मंदिर निर्माण पर काम कर रहे ब्रिटिश चैरिटी को यह राशि देने की बात कही है। मंदिर का पहला चरण अगले साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। कथित तौर पर, यह विदेश में एक मंदिर में किए गए सबसे बड़े योगदानों में से एक है। इंग्लैंड में चैरिटी कमीशन में पंजीकृत श्री जगन्नाथ सोसाइटी (एसजेएस) यूके ने कहा कि रविवार को अक्षय तृतीया पर ब्रिटेन में आयोजित पहले जगन्नाथ सम्मेलन के दौरान यह घोषणा की गई।

विज्ञापन

70 करोड़ रुपये में खरीदी जाएगी 15 एकड़ जमीन

कार्यक्रम में पटनायक ने श्रद्धालुओं से ब्रिटेन में जगन्नाथ मंदिर के सपने को पूरा करने की दिशा में सामूहिक रूप से काम करने का आह्वान किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि लंदन में 'श्री जगन्नाथ मंदिर' के लिए लगभग 15 एकड़ जमीन खरीदने के लिए 250 करोड़ रुपये में से 70 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं।

विज्ञापन


चैरिटी ने एक बयान में कहा, "एक उपयुक्त भूमि की पहचान की गई है और वर्तमान में खरीद के अंतिम चरण में है और मंदिर के निर्माण की अनुमति प्राप्त करने के लिए स्थानीय सरकारी परिषद को एक पूर्व-योजना आवेदन प्रस्तुत किया गया है। एसजेएस के अध्यक्ष डॉ सहदेव स्वैन के अनुसार, यह मंदिर में यूरोप में जगन्नाथ संस्कृति का प्रतीक और दुनिया भर से हजारों भक्तों और पर्यटकों को आकर्षित करने वाला एक तीर्थ स्थल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं विश्वनाथ पटनायक?

पटनायक फिननेस्ट ग्रुप ऑफ कंपनीज के अध्यक्ष और संस्थापक हैं, जो नवीकरणीय, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), हाइड्रोजन लोकोमोटिव आदि में निवेश करता है। बताया जा रहा है कि बैंकर से कारोबारी बने पटनायक ने एमबीए, एलएलबी और अर्थशास्त्र में बीए किया है।



कई वर्षों तक बैंकिंग क्षेत्र में काम करने के बाद पटनायक ने 2009 में उद्यमिता में कदम रखा। पटनायक ने हाल ही में ओडिशा में ईवी-हाइड्रोजन ट्रक और वाणिज्यिक भारी वाहन विनिर्माण संयंत्र में 500 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना साझा की है। हेल्थकेयर, फिनटेक, रिन्यूएबल एनर्जी से लेकर दुबई में गोल्ड रिफाइनरी और बुलियन ट्रेडिंग तक, पटनायक का निवेश एक विविध पोर्टफोलियो में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed