फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   White collar jobs increased by seven percent, jobs in non-IT sectors gained momentum

Report: व्हाइट कॉलर नौकरियों में सात प्रतिशत का इजाफा, गैर-आईटी क्षेत्रों में जॉब्स से मिली रफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 05:20 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 01 Aug 2025 05:20 PM IST
सार

नौकरी जॉबस्पीक इंडेस्क की रिपोर्ट के अनुसार जुलाई महीने में भारत में सफेदपोश नौकरी बाजार में 7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि देखी गई। यह वृद्धि मुख्य रूप से आतिथ्य जैसे गैर-आईटी क्षेत्रों द्वारा संचालित है। 

विज्ञापन
White collar jobs increased by seven percent, jobs in non-IT sectors gained momentum
व्हाइट कॉलर नौकरियों में 7% की वृ्द्धि - फोटो : Adobestock

विस्तार

भारत में व्हाइट कॉलर नौकरियों में जुलाई महीने में सात प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नौकरी जॉबस्पीक इंडेस्क की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार यह वृद्धि मुख्य रूप से गैर-आईटी क्षेत्रों द्वारा संचालित हुई है। इसमें आतिध्य क्षेत्र 26 प्रतिशत से अधिक के सात सबसे आगे रहा। इसके बाद बीमा क्षेत्र 22 प्रतिशत, शिक्षा क्षेत्र 16 प्रतिशत, तेल एवं गैस 13 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GST Collection: जुलाई में जीएसटी कलेक्शन 7.5% बढ़कर 1.96 लाख करोड़ रुपये हुआ, आंकड़े जारी
विज्ञापन


नौकरी जॉबस्पीक इंडेक्स रिपोर्ट एक मासिक सूचकांक है। यह नौकरी.कॉम के रिज्यूम डेटाबेस पर नई नौकरी लिस्टिंग और भर्तीकर्ता खोजों के आधार पर भारतीय नौकरी बाजार के रुझान और भर्ती गतिविधि को ट्रैक करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआई-मशीन लर्निंग गतिविधियों में हुई 41 प्रतिशत की वृद्धि
आईटी क्षेत्र में नियुक्तियां पिछले वर्ष की तुलना में स्थिर रहीं। हालांकि एआई-मशीन लर्निंग भूमिकाओं में 41 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ अपनी मजबूत गति जारी रही। चीफ बिजनेस ऑफिसर पवन गोयल ने कहा कि गैर-आईटी क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से अच्छी गति देखी जा रही है, खासतौर से नए पदों के लिए। आतिथ्य, बीमा और शिक्षा जैसे उद्योगों से लगातार मांग आना उत्साहजनक है। 

नए लोगों की भर्ती में आठ प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि 
इसके अलावा रिपोर्ट से पता चला है कि नए लोगों की भर्ती में आठ प्रतिशत की अधिक की वार्षिक वृद्धि हुई है। वहीं 16 साल से अधिक अनुभव वाले पेशवरों की भार्ती में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 


यूनिकॉर्न और स्टार्टअप्स में हुई बढ़ोतरी
यूनिकॉर्न में 23 प्रतिशत और स्टार्टअप्स में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जुलाई में पश्चिमी भारत में नियुक्ति गतिविधियों की लहर देखी गई। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे सभी प्रमुख पश्चिमी राज्यों में उछाल हुआ। 

इन राज्यों के शहरों में हुई इतनी बढ़ोतरी

गुजरात के औद्योगिक केंद्र

  • सूरत 18 प्रतिशत
  • जामनगर 12 प्रतिशत


राजस्थान के उभरते बाजार

  • उदयपुर 12 प्रतिशत
  • जोधपुर 11 प्रतिशत


महाराष्ट्र 

  • कोल्हापुर 21 प्रतिशत
  • औरंगाबाद 15 प्रतिशत 
  • नागपुर 15 प्रतिशत


जीसीसी में हुई पांच प्रतिशत की मामूली वृद्धि
जुलाई में वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) द्वारा समग्र नियुक्ति में मामूली 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं मुंबई में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो मेट्रो शहरों में सबसे अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed