फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Whether market falls or rises keep investing in Systematic Investment Plan

निवेश-बचत: बाजार गिरे या चढ़े, सिप में चालू रखें निवेश; सरप्लस फंड हो तो करते रहें टॉप-अप

Mon, 13 Jan 2025 03:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा जितेन्द्र सोलंकी
जितेन्द्र सोलंकी Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 03:38 AM IST
सार

शेयर बाजार में तीन महीने से उतार-चढ़ाव का दौर है। चुनिंदा कारोबारी दिनों को छोड़ दें तो तकरीबन रोज बाजार गिरा है। बाजार में तेजी के दौरान म्यूचुअल फंड में आपका निवेश बढ़ता दिख रहा होगा। अब वह गिरने लगा है। ऐसे में निवेशकों के मन में आना लाजिमी है कि क्या सिप बंद कर देनी चाहिए या जारी रखना चाहिए।

विज्ञापन
Whether market falls or rises keep investing in Systematic Investment Plan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी सिप के जरिये निवेशक तय रकम हर महीने एक निर्धारित तारीख को म्यूचुअल फंड की योजना में निवेश करते हैं। हर बाजार की तरह शेयर बाजार का मिजाज चक्रीय होता है। जिस तरह बाजार में तेजी का दौर आता है, वैसे ही गिरावट भी आती है। ऐसा जरूरी नहीं है कि सिप निवेशकों के लिए बाजार में उतार-चढ़ाव हर बार बुरी चीज हो। असल में, यह रुपी कॉस्ट एवरेजिंग को प्रासंगिक बना देता है। रुपी कॉस्ट एवरेजिंग एक रणनीति है, जिसमें बाजार की स्थितियों की परवाह किए बगैर नियमित अंतराल पर एक निश्चित रकम का निवेश करना शामिल है।

विज्ञापन


इस रणनीति के तहत, जब बाजार में गिरावट का दौर होता है तो आप अपनी निवेश की तय रकम से म्यूचुअल फंड की ज्यादा यूनिट खरीदते हैं। ठीक इसी तरह, बाजार के चढ़ने पर आप कम यूनिट खरीद पाते हैं। समय के साथ, यह रणनीति आपके निवेश की लागत को संतुलित करती है, जिससे संभावित रूप से बेहतर रिटर्न मिलता है।
विज्ञापन


बाजार में उतार-चढ़ाव एक अवसर भी
बाजार में उतार-चढ़ाव सिर्फ चुनौती नहीं है, बल्कि अवसर भी है। उतार-चढ़ाव भरे बाजार की वजह से परिसंपत्ति (एसेट) की लागत कम हो सकती है, जिससे आपको किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण निवेश का मौका मिल सकता है। लंबी अवधि में जैसे-जैसे बाजार में सुधार होगा तो निवेश से बेहतर रिटर्न मिल सकता है। आमतौर पर बाजार में गिरावट के दौरान सिप चालू रखने वाले निवेशक लंबी अवधि में सिप रोकने या बंद करने वालों की तुलना में बेहतर रिटर्न पा सकते हैं। सिप जारी रखने से आप कंपाउंडिंग यानी चक्रवृद्धि की ताकत का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरप्लस फंड हो तो करते रहें टॉप-अप
बाजार की गिरावट का असर म्यूचुअल फंड पर शेयरों की तरह नहीं पड़ता है। म्यूचुअल फंड की योजना एक से ज्यादा एसेट क्लास, एक ही एसेट क्लास में अलग-अलग सेक्टर और शेयर में निवेश करती है। इस तरह, किसी एक एसेट, सेक्टर या शेयर का खराब प्रदर्शन दूसरे एसेट से संतुलित हो जाता है। आप कभी भी सिप शुरू कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा अहम है सिप के साथ बने रहना। अगर आपके पास सरप्लस फंड है तो गिरावट के दौर में सिप में टॉप-अप कर सकते हैं। इससे आगे चलकर आपका रिटर्न और बेहतर हो सकता है।

ऐसे समझें निवेश व रिटर्न का गणित

  • हर महीने 5,000 रुपये की सिप करने पर सालाना 12 फीसदी के अनुमानित रिटर्न से 20 साल बाद आप करीब 50 लाख रुपये की रकम जोड़ सकते हैं।
  • सिप कैलकुलेटर के मुताबिक, 20 साल में आपका निवेश 12 लाख होगा, जबकि उस पर 37.95 लाख रुपये का अनुमानित रिटर्न मिल सकता है।
  • सिप रोकने या बंद करने से पैसे बढ़ने की रफ्तार में रुकावट पैदा होती है, जिससे आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में देरी हो सकती है।

व्हाइटओक कैपिटल क्लाविटी फंड

  • निवेश करें तो 5 साल टिकें: व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड थीम आधारित नई योजना ला रही है, जिसका नाम है...व्हाइटओक कैपिटल क्वालिटी इक्विटी फंड। योजना का न्यू फंड ऑफर सब्सक्रिप्शन के लिए 8 जनवरी को खुलकर 22 जनवरी को बंद होगा। योजना अलॉटमेंट की तारीख से पांच कारोबारी दिन में बिक्री व खरीद के लिए दोबारा खुल जाएगी।
  • न्यूनतम निवेश 500 रुपये: एकमुश्त निवेश की न्यूनतम रकम 500 रुपये है और इसके बाद एक रुपये के गुणक में निवेश कर सकते हैं। साप्ताहिक, दो हफ्ते और सिप के लिए निवेश की न्यूनतम रकम 100 रुपये है, जिसमें न्यूनतम छह किस्तें शामिल हैं।
  • किनके लिए है योजना: यह उन निवेशकों के लिए उपयुक्त हो सकती है, जो लंबी अवधि में पूंजी बनाना चाहते हैं। साथ ही, क्वालिटी फैक्टर थीम वाली कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी संबंधित इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश की इच्छा रखते हैं।

क्वालिटी पोर्टफोलियो पर कंपनियों का जोर

शेयर बाजार में भारी अनिश्चितता के दौर में म्यूचुअल फंड कंपनियां क्वालिटी पोर्टफोलियो पर फोकस बढ़ा रही हैं। ओक कैपिटल क्वालिटी इक्विटी फंड इसी थीम पर आधारित है। ऐसे में जिन लोगों के निवेश का नजरिया लंबी अवधि का है और कम जोखिम के साथ रिटर्न कमाना चाहते हैं, वे ओक कैपिटल क्वालिटी इक्विटी फंड में निवेश कर सकते हैं। -सचिन पारेख, एम्फी रजिस्टर्ड म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed