फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   When Zerodha CEO Nithin Kamath clarified reason behind his 100 rupees crore salary

Zerodha: जेरोधा के संस्थापक की सैलरी का हुआ खुलासा, इस साल मिला इतना वेतन; दो साल पहले विवाद पर कही थी ये बात

Sun, 10 Dec 2023 11:20 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 10 Dec 2023 11:20 AM IST
सार

कंपनी ने कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) को जानकारी दी है। इसके बाद कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के वेतन को लेकर बहस छिड़ गई है, क्योंकि कर्मचारियों के पास उनके वार्षिक पैकेज का एक अंश से भी कम है।
 

विज्ञापन
When Zerodha CEO Nithin Kamath clarified reason behind his 100 rupees crore salary
नितिन कामत और निखिल कामत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जेरोधा के संस्थापक नितिन कामत और निखिल कामत की सालाना वेतन को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। बताया जा रहा है कि दोनों को इस साल 72-72 करोड़ रुपये वेतन मिला है। 

विज्ञापन


यह जानकारी कंपनी ने कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) को दी है। इसके बाद कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के वेतन को लेकर बहस छिड़ गई है, क्योंकि कर्मचारियों के पास उनके वार्षिक पैकेज का एक अंश से भी कम है।
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2023 में स्टार्ट-अप कंपनियों में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले कामत भाई हैं। यह लोग शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि ओयो के सीईओ रितेश अग्रवाल 12 करोड़ रुपये के वार्षिक वेतन के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं दो साल पहले, नितिन और निखिल कामत दोनों का वेतन 100 करोड़ रुपये था। तब भी विवाद हुआ था, जिसके बाद नितिन ने एक स्पष्टीकरण जारी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया था कि यह जानकारी गलत है। उन्हें इतना वेतन नहीं मिला था। कामत भाइयों ने जेरोधा में निदेशक के रूप में 100 करोड़, जबकि सीईओ नितिन की पत्नी सीमा पाटिल ने 36 करोड़ रुपये कमाए थे।

380 करोड़ रुपये तक खर्च
एक रिपोर्ट के अनुसार, फाउंडर्स के अलावा जेरोधा अपने कर्मचारियों की सैलरी पर वित्त वर्ष 2023-24 में 380 करोड़ रुपये तक खर्च किए हैं। इसमें डायरेक्टर का वेतन भी शामिल है। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने कर्मचारियों पर कुल 623 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। वहीं वित्त वर्ष 2022 में यह खर्च 459 करोड़ रुपये था। इन 623 करोड़ में से 236 करोड़ रुपये कर्मचारियों को मिलने वाले ESOPs पर खर्च किया गया है।

डिस्काउंट ब्रोकरेज फर्म है जेरोधा
जेरोधा एक डिस्काउंट ब्रोकरेज फर्म है, जो खुदरा और इंस्टीट्यूशनल दोनों ही तरह की ब्रोकिंग सेवाएं देती है। इसके अतिरिक्त यह म्यूचुअल फंड, कमोडिटी और बॉन्ड में निवेश की भी सुविधा देती है। इसकी स्थापना साल 2010 में हुई थी। जेरोधा काफी कम शुल्क में निवेशकों को शेयर खरीदने और बेचने की सुविधा देती है। ग्राहकों की संख्या के लिहाज से यह देश की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म है। इसका मुख्यालय बंगलूरू में है। महामारी के दौरान कंपनी का खुदरा आधार 20 लाख से 50 लाख बढ़ा है।

दो साल पहले दी थी सफाई
साल 2021 में नितिन कामत ने बताया था कि जेरोधा के बोर्ड ने उन्हें और उनके भाई को आखिर 100 करोड़ रुपये वेतन देने के लिए क्यों मंजूरी दी थी। उन्होंने दावा किया था कि वास्तविक में उन्हें मिला वेतन यह नहीं बल्कि इसका आधे से ज्यादा हिस्सा टैक्स का है। 

कामत ने बताया था कि बताया गया आंकड़ा सही नहीं है। इस तरह की खबरें भ्रामक थी और कंपनी के फैसले का गलत मतलब निकाला जा रहा है। उन्होंने वेतन पर सफाई देते हुए कहा था कि 100 करोड़ रुपये उनका असल वेतन नहीं है, जो उनके अकांउट में आती है बल्कि कंपनी का प्रमोटर नकदी की जरूरत होने या किसी तरह के जोखिम के दौरान 100 करोड़ रुपये का वेतन ले सकता है। उन्होंने कहा कि उम्मीद नहीं थी कि इस पर इतना ध्यान दिया जाएगा। 


उन्होंने आगे कहा था कि सच ये है कि जो वेतन मिलेगा वो इस बताए गए आंकड़े से कम होगी, फिर भी ब्रोकरेज फर्मों से संबंधित डी रिस्किंग के कारण ये मानदंड से ज्यादा होगा। उन्होंने कहा था कि जबकि वास्तविक वेतन कम होगा। प्रमोटर सैलरी के जरिए लाभ नहीं निकालते हैं क्योंकि इस पर टैक्स भी लगता है और टैक्स में करीब 50 प्रतिशत का भुगतान करते हैं। इस बारे में पहले भी लिखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed