{"_id":"618d0bb2f5a5a61a650ae132","slug":"when-will-the-wait-for-5g-facility-in-india-end-communications-minister-ashwini-vaishnav-gave-important-indications","type":"story","status":"publish","title_hn":"5G Technology: भारत में 5G की सुविधा का इंतजार कब होगा खत्म, संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए अहम संकेत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
5G Technology: भारत में 5G की सुविधा का इंतजार कब होगा खत्म, संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिए अहम संकेत
Thu, 11 Nov 2021 05:55 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 11 Nov 2021 05:55 PM IST
सार
5G Technology: संचार मंत्री का कहना है कि देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले साल अप्रैल-मई के आसपास हो सकती है।
विज्ञापन
5G
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में 5जी सुविधा का इंतजार अब खत्म होने वाला है। संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक कार्यक्रम के दौरान इस संबंध में अहम जानकारी साझा की है। संचार मंत्री का कहना है कि देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले साल अप्रैल-मई के आसपास हो सकती है।
विज्ञापन
दूरसंचार क्षेत्र में सुधार जारी रहेंगे
संचार मंत्री ने संबोधन के दौरान भारत के दूरसंचार क्षेत्र के विनियमन को सर्वश्रेष्ठ वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने का विचार दोहराते हुए कहा कि हम इसमें कई सुधार पेश करेंगे, ताकि भारत में विनियमन का वैश्विक मानक हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के लिए इस साल सितंबर में घोषित राहत उपायों के साथ पहले चरण के सुधार हुए हैं। सरकार आगे और भी सुधार करना जारी रखेगी और आने वाले दो-तीन वर्षों में दूरसंचार नियामक संरचना बदलने वाली है।
विज्ञापन
समयसीमा को लेकर यह बोले संचार मंत्री
5जी स्पेक्ट्रम नीलामी को लेकर समयसीमा के बारे में संचार मंत्री ने कहा कि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) इस पर तेजी से काम कर रहा है। संभावना है कि फरवरी के मध्य तक ट्राई अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। उन्होंने कहा कि इसमें बिलंब हो सकता है लेकिन ज्यादा से ज्यादा मार्च में रिपोर्ट मिल जानी चाहिए। उसके तुरंत बाद, हम नीलामी शुरू करेंगे।
विज्ञापन