फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Wheat Crop Due to better crop wheat production expected to be record 114 million tonnes

Wheat Crop: बेहतर फसल से गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 11.4 करोड़ टन होने की उम्मीद, अच्छे तापमान से आएगी तेजी

Thu, 04 Jan 2024 06:47 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 06:47 AM IST
सार

गेहूं की रबी सीजन की अंतिम बुवाई अभी चल रही है, जो अगले हफ्ते तक जारी रहेगी। अब तक 3.25 करोड़ हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हुई है। मीणा ने कहा, हमारा अनुमान है कि इस साल फसल के कुल क्षेत्र में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
Wheat Crop Due to better crop wheat production expected to be record 114 million tonnes
Wheat Production

विस्तार

फसल सत्र 2023-24 में गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 11.4 करोड़ टन होने की उम्मीद है। 2022-23 में 11.05 करोड़ टन उत्पादन हुआ था। भारतीय खाद्य निगम के चेयरमैन अशोक के मीणा ने कहा, फसल बेहतर रहने और तापमान के अच्छे होने से गेहूं उत्पादन में तेजी आएगी।

विज्ञापन


गेहूं की रबी सीजन की अंतिम बुवाई अभी चल रही है, जो अगले हफ्ते तक जारी रहेगी। अब तक 3.25 करोड़ हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई हुई है। मीणा ने कहा, हमारा अनुमान है कि इस साल फसल के कुल क्षेत्र में वृद्धि होगी। कृषि मंत्रालय ने इसी आधार पर रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, गेहूं की बुवाई के रकबे में वृद्धि देखी जा रही है। कुछ राज्यों में एक फीसदी की कमी थी, जो जनवरी के पहले सप्ताह में पूरी हो जाएगी। अगर उत्पादन स्तर यही रहा तो हम अपनी जरूरत से अधिक और अगले वर्ष के लिए खुला बाजार बिक्री योजना के लिए जरूरी अतिरिक्त भंडार भी खरीद पाएंगे। योजना के तहत जून, 2023 से अब तक 59 लाख टन गेहूं बेचा जा चुका है और मार्च तक बिक्री जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं बढ़ेगी चावल की कीमत
मीणा ने कहा, खुले बाजार में चावल की कीमतों में वृद्धि दिख रही है, लेकिन हम ओएमएसएस के जरिये भारी मात्रा में चावल उपलब्ध करा रहे हैं। ऐसे में कीमत नहीं बढ़ने की उम्मीद है। एफसीआई साप्ताहिक नीलामी के जरिये 29 रुपये प्रति किलोग्राम पर सिर्फ 1.45 लाख टन चावल ही बेच सका है। एफसीआई ने अब तक 3.1 करोड़ टन चावल खरीदा है और लक्ष्य 5.2 करोड़ टन का है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed