'..जानता है तेरा बाप कौन है': जौमैटो शुरू करने की बात पर पिता ने दी थी ये प्रतिक्रिया, CEO गोयल ने बताया वाकया
Zomato CEO: एक कार्यक्रम के दौरान, ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपनी स्टार्टअप यात्रा के शुरुआती दिनों के बारे में एक रोचक बात बताई। गोयल की इस स्पीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विस्तार
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान, ज़ोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपनी स्टार्टअप यात्रा के शुरुआती दिनों के बारे में एक रोचक बात बताई। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की ओर से आयोजित विशेष संपर्क कार्यक्रम में गोयल ने अपने बिजनेस आइडिया पर अपने पिता की शुरुआती प्रतिक्रिया के बारे में बताया। गोयल की इस स्पीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में, वह 16 साल पहले, 2008 में जोमैटो को लॉन्च करने के दिनों को याद करते हुए बता रहे हैं कि कैसे उनके पिता ने उनके फैसले पर संदेह किया था।
गोयल ने बताया कि जब मैंने अपने पिता को जोमैटो शुरू करने के बारे में बताया, तो उन्होंने कहा, "जनता है तेरा बाप कौन है?" गोयल के अनुसार इसका मूल रूप से मतलब था कि आप स्टार्टअप नहीं कर सकते। पंजाब के एक छोटे से शहर से आने के कारण यह यह मानसिकता थी।
उन्होंने कहा, "जब मैंने 2008 में जोमैटो की शुरुआत की थी, तो मेरे पिता कहते थे तू जानता है तेरा बाप कौन है।" गोयल ने कहा कि मेरे पिताजी को लगता था हम कभी स्टार्टअप नहीं कर सकते क्योंकि हमारी पृष्ठभूमि साधारण थी। गोयल ने कहा, "इस सरकार और उनकी पहल ने मेरे जैसे छोटे शहर के लड़के को जोमैटो जैसा कुछ बनाने के लिए सक्षम बनाया, जो आज लाखों लोगों को रोजगार देता है।"Deepinder Goyal, Zomato
When I started Zomato in 2008, my father used to say “tu janta hai tera baap kaun hai” as my dad thought I could never do a start up given our humble background. This government and their initiatives enabled a small town boy like me to build something… pic.twitter.com/vogdM6v8oTविज्ञापन विज्ञापन— Hardeep Singh Puri (मोदी का परिवार) (@HardeepSPuri) May 20, 2024
मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आवास पर 20 मई को आयोजित इस कार्यक्रम में देश भर के इनोवेटर्स, बुद्धिजीवी, स्टार्टअप लीडर्स और आईटी पेशेवर एक साथ आए। दीपिंदर गोयल ने इस साल मॉडल ग्रेसिया मुनोज से शादी की और शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन में जज के रूप में दिखे। उनकी उपलब्धि स्टार्टअप जगत में लोगों को प्रेरित करती रही है।