{"_id":"62983be22e150416117651bd","slug":"west-bengal-govt-has-bagged-skoch-award-for-ease-of-doing-business-cm-mamata-banerjee-tweet","type":"story","status":"publish","title_hn":"SKOCH Award: 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' पश्चिम बंगाल शीर्ष पर, ममता बनर्जी बोलीं- सरकार की पहल का असर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SKOCH Award: 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' पश्चिम बंगाल शीर्ष पर, ममता बनर्जी बोलीं- सरकार की पहल का असर
Thu, 02 Jun 2022 09:57 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 02 Jun 2022 09:57 AM IST
सार
पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बजर्नी ने गुरुवार को ट्वीट के माध्यम से उन्होंने ट्वीट के जरिए पुरस्कार पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि स्कोच की रिपोर्ट में पश्चिम बंगाल 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष पर है। 'स्टार ऑफ गवर्नेंस' स्कॉच अवार्ड हमें 18 जून को नई दिल्ली में प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SKOCH की स्टेट ऑफ गवर्नेंस रिपोर्ट 2021 के अनुसार, पश्चिम बंगाल व्यापार के क्षेत्र में देशभर में अव्वल है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसकी जानकारी देते हुए गुरुवार को कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार को 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' के लिए स्कोच पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार द्वारा की गई कई पहलों के कारण राज्य को सम्मान के लिए चुना गया था। उन्होंने ट्वीट के जरिए पुरस्कार पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि स्कोच की रिपोर्ट में पश्चिम बंगाल 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष पर है। 'स्टार ऑफ गवर्नेंस' स्कॉच अवार्ड हमें 18 जून को नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार लगभग 100 नई ऑनलाइन सेवाओं को शुरू करने, उद्योग पर लगभग 500 व्यवसाय संबंधी अनुपालन बोझ को कम करने और युक्तिसंगत बनाने, विभागवार डैशबोर्ड के विकास आदि में हमारे द्वारा की गई सकारात्मक पहल के लिए दिया जा रहा है। इसके साथ ही आपको बता दें कि शिक्षा के क्षेत्र में भी पश्चिम बंगाल को स्कोच ने पहले पायदान पर रखा है।
विज्ञापन