फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   wealth of the worlds richest persons decreased in one stroke Elon Musk got a shock of 15 billion dollar know the reason here Jeff Bezos bill gets net worth in billion

Elon Musk Wealth: एक झटके में घटी दुनिया के रईसों की दौलत, एलन मस्क को 15 अरब डॉलर का घाटा, जानें वजह

Sat, 04 Dec 2021 10:54 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 04 Dec 2021 10:54 AM IST
सार

Elon Musk Wealth Fall: शुक्रवार को टेस्ला इंक के शेयरों में घाटा बढ़ने से दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की संपत्ति में 15.2 अरब डॉलर की कमी आई है। इसमें कहा गया कि महंगाई और आर्थिक तंगी की संभावनाओं के चलते टेक शेयरों में गिरावट देखने को मिली और इसका बड़ा असर टेस्ला पर दिखा है। 

विज्ञापन
wealth of the worlds richest persons decreased in one stroke Elon Musk got a shock of 15 billion dollar know the reason here Jeff Bezos bill gets net worth in billion
एलन मस्क-जेफ बेजोस-मार्क जुकरबर्ग (फााइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

शुक्रवार को दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला व स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क को तगड़ा घाटा हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को टेस्ला इंक के शेयरों में गिरावट से मस्क की संपत्ति में 15.2 अरब डॉलर (1 लाख 13 हजार 208 करोड़ रुपये) की कमी आई है। इसमें कहा गया कि महंगाई और आर्थिक तंगी की संभावनाओं के चलते टेक शेयरों में गिरावट देखने को मिली और इसका बड़ा असर टेस्ला पर दिखा है। 
विज्ञापन


टेक शेयरों में गिरावट का असर 
बिलेनियर इंडेक्स रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला इंक के शेयरों का भाव कम होने के कारण शुक्रवार को एलन मस्क की दौलत घटकर 268.9 अरब डॉलर पर आ गई। गुरुवार तक मस्क की कुल दौलत लगभग 284 अरब डॉलर थी। दुनिया के दूसरे अमीरों की संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई है। इसमें मस्क के बाद सबसे ऊपर अमेजन के जेफ बेजोस का नाम आता है। बेजोस की संपत्ति में 2.7 अरब डॉलर की गिरावट आई है। अमेजन इंक के शेयर शुक्रवार को 1.4 फीसदी तक टूट गए। इस गिरावट के बाद जेफ बेजोस की कुल संपत्ति कम होकर 195 अरब डॉलर रह गई। रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 10 अमेरिकी टेक अरबपतियों की कुल संपत्ति में संयुक्त रूप से 27.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है। 
विज्ञापन


जुकरबर्ग-लैरी समेत इन्हें भी नुकसान
एलन मस्क और जेफ बेजोस के साथ दुनिया के कई और अरबपतियों की संपत्ति भी घटी है। रिपोर्ट में बताया गया कि इस सूची में ओरेकल कॉर्प के सह-संस्थापक लैरी एलिसन, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग, बरनार्ड अरनॉल्ट और बिल गेट्स भी शामिल हैं। इन रईसों की संपत्ति भी एक झटके में काफी कम हो गई। रिपोर्ट में दिए गए आंकड़ों को देखें तो लैरी एलिसन की दौलत में 2.6 अरब डॉलर की कमी आई है, तो मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 1.3 अरब डॉलर घटकर 114.7 अरब डॉलर रह गई है। इसके अलावा, दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बरनार्ड अरनॉल्ट की संपत्ति में 1.22 अरब डॉलर की कमी आई, जिसके बाद उनकी कुल संपत्ति कम होकर 161 अरब डॉलर हो गई। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की अगर बात करें तो उनकी संपत्ति 1.39 अरब डॉलर घटकर 133 अरब डॉलर रह गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed