{"_id":"56dc65de4f1c1b884a8b4577","slug":"waiting-begins-for-train-ticket-before-summer-vacations","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर वेकेशन में भी ट्रेनों में नहीं मिलेगी सीट","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
समर वेकेशन में भी ट्रेनों में नहीं मिलेगी सीट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:33 PM IST
सार
- अब समर वेकेशन में भी ट्रेनों में सीटें खाली नहीं हैं
- अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट बन गई है
विज्ञापन
भारतीय रेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होली पर तो ट्रेनें फुल थीं ही, अब समर वेकेशन में भी ट्रेनों में सीटें खाली नहीं हैं। अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट बन गई है। हालात यह है कि ट्रेनों में जैसे ही बुकिंग शुरू होती है, चंद घंटों में ही सीटें फुल हो जाती हैं।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक अब 4 जुलाई तक की ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है। ऐसे में छुट्टियों में लोगों का आउटिंग का सपना अधूरा रह सकता है। दरअसल, बीते साल रेलवे ने रिजर्वेशन के नियमों में बदलाव कर 60 दिन की बजाय ट्रेन चलने के 120 दिन पहले रिजर्वेशन शुरू करने का नियम लागू कर दिया था। यानि ट्रेन चलने के 4 महीने पहले ही ट्रेनों में अब सीटों की बुकिंग शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
मार्च में पहले जहां मई तक ट्रेनों में बुकिंग होती थी, अब जुलाई तक की ट्रेनों में रिजर्वेशन शुरू हो गया है। ऐसे में छुट्टियों की प्लानिंग, शादियों में आने-जाने का प्रोग्राम भी लोगों ने पहले ही तय कर लिया है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गाजियाबाद से कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, देहरादून, मुंबई, चेन्नई, पटना, गया, कोलकाता की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बन गई हैं। रविवार को 4 जुलाई को चलने वाली ट्रेनों में बुकिंग शुरू हुई तो दोपहर दो बजे तक ही सीटें फुल होने के बाद वेटिंग शुरू हो गई। ऐसे में अब मई-जून में कंफर्म सीट मिलना मुश्किल होगा।