Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Voters in absolute terms increased in first two phases, SBI Research terms low turnout debate as myth

LS Polls 2024: 'पहले दो चरणों के दौरान कम मतदान की बात मिथक, असल में वोटर बढ़े', एसबीआई रिसर्च का दावा

Mon, 06 May 2024 03:11 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 06 May 2024 03:11 PM IST
सार

LS Polls 2024: भारतीय स्टेट बैंक के समूह मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष द्वारा तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ही प्रतिशत के लिहाज से 2019 की तुलना में 2024 में मतदान अनुपात में गिरावट का रुझान दिख रहा है, पर सच्चाई यह है कि 2019 की तुलना में अब तक हुए चुनावों में अधिक मतदाताओं ने वोट डाले हैं।

विज्ञापन
Voters in absolute terms increased in first two phases, SBI Research terms low turnout debate as myth
लोकसभा चुनाव - फोटो : Election Commission Of India

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले दो चरणों में 2019 के पहले दो चरणों में हुए चुनाव के कुल वोटरों से 8.7 लाख अधिक मतदाताओं ने वोट डाले हैं। यह पिछले बार की तुलना में 0.4 प्रतिशत अधिक है। एसबीआई रिसर्च के एक विश्लेषण के अनुसार, बढ़े हुए वोटर्स में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है। 

विज्ञापन


सोमवार को प्रकाशित 'व्हाइट नॉइज़: ए जे-शेप्ड वोटिंग ऑन द एनविल' शीर्षक वाली एक रिपोर्ट में, एसबीआई रिसर्च ने जोर देकर कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले दो चरणों में कथित रूप से कम मतदान की बात मिथक थी।
विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक के समूह मुख्य आर्थिक सलाहकार सौम्य कांति घोष द्वारा तैयार रिपोर्ट में कहा गया है कि भले ही प्रतिशत के लिहाज से 2019 की तुलना में 2024 में मतदान अनुपात में गिरावट का रुझान दिख रहा है, पर सच्चाई यह है कि 2019 की तुलना में अब तक हुए चुनावों में अधिक मतदाताओं ने वोट डाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार 2019 में पहले दो चरणों में 20.6 करोड़ (अस्थाई) मतदाताओं ने वोट डाले थे। उसकी तुलना में 2024 में कुल 20.7 करोड़ मतदाताओं मतदान किया। पिछले बार की तुलना में इस बार 8.7 लाख मतदाताओं की वृद्धि हुई। 
उसने कहा कि मतदान के स्पष्ट और बेहतर पैमाने का आकलन मतदाताओं की पूर्ण संख्या से किया जा सकता है न कि डाले गए मतों के प्रतिशत पर। एक अन्य खुलासे में, विश्लेषण में पाया गया कि अब तक मतदान करने वाले 60 प्रतिशत संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में डाले गए वोटों के मामले में या तो वृद्धि या यथास्थिति दिखाई देती है।

एसबीआई रिसर्च ने कहा कि मतदाताओं में कुल 8.7 लाख की वृद्धि में से 70 प्रतिशत केवल 42 आरक्षित (एससी+एसटी) निर्वाचन क्षेत्रों में हुआ। 2019 में, मतदान पैटर्न ने सात चरणों में गिरावट की प्रवृत्ति दिखाई, जो 69.4 प्रतिशत से शुरू हुई और 61.7 प्रतिशत (67.7 प्रतिशत के संचयी औसत तक पहुंचकर) पर समाप्त हुई।

एसबीआई रिसर्च का मानना है कि 2024 में एक विपरीत स्थिति दिख सकती है। पहले दो चरणों के मतदान प्रतिशत 66.1 प्रतिशत और 66.7 प्रतिशत से की तुलना में आने वाले चरणों में मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।  2024 के आम चुनावों के अब तक दो चरण पूरे हुए हैं, जिसमें पहले चरण में में कुल मतदान 66.1 प्रतिशत और दूसरे चरण में 66.7 प्रतिशत रहा। यह 2019 की तुलना में लगभग 3.1 प्रतिशत कम है।

एसबीआई रिसर्च के अनुसार, ''सात मई को तीसरे चरण का मतदान पूरा होने के साथ आधे से अधिक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र और उनमें पंजीकृत मतदाता कवर हो जाएंगे इसके बाद बेहतर विश्लेषण हो सकेगा।" पहले दो चरणों के दौरान 191 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ। इन क्षेत्रों में कुल पंजीकृत मतदाताओं के 35 प्रतिशत लोगों को वोट करना था। 


एसबीआई रिसर्च के अनुसार राज्यवार रुझानों का विश्लेषण करने पर पता चलता है कि 2024 में कर्नाटक में मतदाताओं की संख्या में सबसे अधिक वृद्धि हुई, इसके बाद असम और महाराष्ट्र का स्थान रहा। एसबीआई रिसर्च का अनुमान है कि आगामी चरणों में जिन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होना है, उनमें मतदान अधिक होना चाहिए। आम चुनाव 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में हो रहे हैं और लोकसभा की 543 सीटों के लिए मतों की गिनती चार जून को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed