फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Volkswagen Plans Biggest Overhaul in 89 Years, 100,000 Job Cuts and 4 Plant Closures on the Cards

Volkswagen Layoffs: फॉक्सवैगन में 89 साल के सबसे बड़े बदलाव की तैयारी; एक लाख नौकरियों पर खतरा, समझें माजरा

Fri, 26 Jun 2026 05:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 26 Jun 2026 05:42 PM IST
सार

फॉक्सवैगन अपने 89 साल के इतिहास के सबसे बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है। एक लाख नौकरियों में कटौती और चार प्लांट बंद होने की खबर है। जानें पूरी रणनीति और भारत पर इसका असर। तुरंत पढ़ें।

विज्ञापन
Volkswagen Plans Biggest Overhaul in 89 Years, 100,000 Job Cuts and 4 Plant Closures on the Cards
Volkswagen Tayron R-Line - फोटो : Volkswagen

विस्तार

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन अपने 89 साल के इतिहास के सबसे बड़े बदलाव से गुजरने की तैयारी कर रही है। 'मैनेजर मैगजीन' की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ओलिवर ब्लूम एक लाख कर्मचारियों की छंटनी और जर्मनी में चार कारखानों (प्लांट) को बंद करने की योजना बना रहे हैं। चीन की ऑटो कंपनियों से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा, बढ़ते आयात शुल्क (टैरिफ) और इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर हो रहे भारी खर्च के वित्तीय दबाव के कारण कंपनी की कमाई प्रभावित हुई है, जिससे निपटने के लिए यह सख्त कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

कंपनी की इस बड़ी छंटनी और रीस्ट्रक्चरिंग का मुख्य प्लान क्या है?

सीईओ ओलिवर ब्लूम और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीईओ) अर्नो एंट्लिट्ज कंपनी के पूरे ढांचे को बुनियादी तौर पर बदलने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। 
  • पुनर्गठन: इस योजना के तहत मुख्य फॉक्सवैगन ब्रांड और इसके पार्ट्स के संचालन को अलग-अलग संस्थाओं (एंटीटी) के रूप में बांटा जाएगा। 
  • विज्ञापन
  • निवेश में कटौती: अगले पांच वर्षों में कंपनी अपने नियोजित निवेश में करीब 15% की कटौती करेगी, जो घटकर 130 अरब यूरो (148 अरब डॉलर) रह जाएगा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • नौकरियों पर असर: वित्तीय वर्ष 2025 में कंपनी का कुल वैश्विक वर्कफोर्स 667,164 था, जिसमें से लगभग 43% कर्मचारी जर्मनी में कार्यरत हैं। नई योजना के तहत कुल कार्यबल के करीब 15% यानी लगभग 1 लाख नौकरियों में कटौती की जाएगी।
  • प्लांट बंदी: मध्यम अवधि में हनोवर, ज्विकाऊ, एम्डेन और ऑडी के नेकरसुलम प्लांट में मौजूदा मॉडलों का उत्पादन खत्म होने के बाद उन्हें बंद करने का प्रस्ताव है।

क्या कर्मचारी और लेबर यूनियन इस फैसले का विरोध कर रहे हैं?

हां, कंपनी के इस फैसले का कड़ा विरोध शुरू हो गया है। फॉक्सवैगन वर्क्स काउंसिल और जर्मनी की शक्तिशाली लेबर यूनियन 'आईजी मेटाल' ने शुक्रवार को एक संयुक्त बयान में चेतावनी दी कि यदि ऐसी योजनाएं आगे बढ़ती हैं, तो वे उन्हें रोकने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। यह विवाद इसलिए भी अहम है क्योंकि 2024 में यूनियनों के साथ हुए एक समझौते में इस दशक में जर्मनी के अंदर प्लांट बंद न करने की बात तय हुई थी और छंटनी के नए प्रस्ताव पहले से चल रहे 50,000 नौकरियों की कटौती के कार्यक्रम से भी बड़े हैं। वहीं, कंपनी के प्रवक्ता ने गोपनीय दस्तावेजों पर टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा है कि अपने ब्रांड्स और अनुषंगी कंपनियों समेत पूरे ग्रुप को इस दूरगामी बदलाव से गुजरना होगा।

भारत में फॉक्सवैगन का कारोबार कैसा चल रहा है?

वैश्विक स्तर पर चल रही इस उथल-पुथल के बीच फॉक्सवैगन का भारतीय बाजार में मजबूत दखल बना हुआ है:
  • बिक्री के आंकड़े: फॉक्सवैगन ब्रांड भारत में हर महीने औसतन 2,500 से 3,000 कारें बेचता है। सालाना स्तर पर, फॉक्सवैगन समूह (जिसमें स्कोडा, ऑडी, पोर्शे और लैम्बोर्गिनी भी शामिल हैं) ने भारतीय घरेलू बाजार में रिकॉर्ड 1.17 लाख कारें बेची हैं।
  • लोकप्रिय मॉडल: भारतीय ग्राहकों के बीच फॉक्सवैगन की ताइगुन एसयूवी और वर्टस  सेडान सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां हैं।
  • मेक इन इंडिया का दम: कंपनी के पुणे प्लांट की क्षमता सालाना 2 लाख से अधिक वाहन बनाने की है। यहां से न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर के 40 से अधिक देशों में 'मेड-इन-इंडिया' कारों का निर्यात किया जाता है।

आगे क्या होने वाला है?

रिपोर्ट के मुताबिक, ये योजनाएं सीईओ ओलिवर ब्लूम के 2030 के 'ग्रुप टारगेट पिक्चर' कॉन्सेप्ट का हिस्सा हैं। उन्होंने हाल ही में इसे कार्यकारी बोर्ड के सामने पेश किया है और वे 9 जुलाई को इसे सुपरवाइजरी बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने वाले हैं। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि प्रबंधन यूनियनों के कड़े विरोध के बीच इस ऐतिहासिक रीस्ट्रक्चरिंग को लागू कर पाता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed