फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Vodafone offers 10GB 4G dataat 250 rupees

जियो को टक्कर देने उतरी वोडाफोन, 1 जीबी 4जी डाटा की कीमत पर 9 जीबी फ्री

Tue, 27 Sep 2016 07:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 07:22 PM IST
विज्ञापन
Vodafone offers 10GB 4G dataat 250 rupees
वोडाफोन

रिलायंस जियो के फ्री कॉल और 4जी डाटा ऑफर ने टेलिकॉम कंपनियों में ग्राहकों को जोड़े रखने की दौड़ मच गई है। जियो की मोबाइल बाजार में धमाकेदार एंट्री के बाद अन्‍य कंपनियों पर डाटा के रेट घटाने का दबाव बढ़ गया है।

विज्ञापन


इसी क्रम में एयरटेल के बाद वोडाफोन ने भी अपने डाटा प्लान में कटौती कर दी है। नए प्लान के मुताबिक ग्राहक को 4जी स्मार्टफोन लेना होगा और उसमें एक जीबी का 4जी रिचार्ज करवाना पड़ेगा जिसकी कीमत 250 रुपए है।
विज्ञापन


इसके बाद उस नंबर पर 9 जीबी डाटा और फ्री दिया जाएगा। इस प्रकार एक जीबी की कीमत 25 रुपए प्रति जीबी पड़ेगी। इस ऑफर की वैधता 90 दिनों तक रहेगी। ये कटौती वोडाफोन के सभी 16 सर्किल्स में लागू होगी पर उसके नियम कुछ सर्किल में अलग रखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इन सर्किल्स के ग्राहक किसी भी समय कर सकेंगे फ्री डाटा का इस्तेमाल

Vodafone offers 10GB 4G dataat 250 rupees
इंटरनेट - फोटो : gettyimages

मसलन अगर आप दिल्ली-एनसीआर,मुंबई और कोलकाता में रहते हैं तो आप फ्री डेटा का इस्तेमाल आप किसी भी समय कर सकेंगे। वहीं अगर आप यूपी-ईस्ट या वेस्ट, हरियाणा, कर्नाटक, गुजरात, वेस्ट बंगाल, केरला, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और गोवा, असम, नॉर्थ ईस्टर्न राज्य और राजस्‍थान में रहते हैं तो फ्री डाटा का इस्तेमाल रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच करना होगा।

कंपनी ने नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए इस ऑफर पर एक शर्त भी लगायी है जिसके अनुसार अगर आप ने 4जी फोन पर पिछले छह माह के अंदर वोडाफोन का नंबर इस्तेमाल किया है तो आप इस ऑफर का लाभ नहीं ले सकेंगे।

वोडाफोन इंडिया के डायरेक्‍टर (कमर्शियल) संदीप कटारिया के मुताबिक, 'हम 4जी हैंडसेट इस्तेमाल करने वाले नए कस्टमर्स को वोडाफोन सुपर नेट का पूरा फायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।' ऑफर का उपयोग 31 दिसंबर 2016 तक प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों कस्‍टमर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed