{"_id":"643ba676d0d72bdc0603c9f6","slug":"vodafone-idea-awards-rs-200-cr-network-order-to-chinese-firm-zte-latest-news-update-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया ने चीनी कंपनी को दिए 200 करोड़ के ऑर्डर! NSCS के संज्ञान में लाया गया मामला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया ने चीनी कंपनी को दिए 200 करोड़ के ऑर्डर! NSCS के संज्ञान में लाया गया मामला
Sun, 16 Apr 2023 01:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 16 Apr 2023 01:34 PM IST
सार
मामला राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) के संज्ञान में लाया गया है। एनएससीएस विश्वसनीय टेलीकॉम पोर्टल का प्रबंधन करता है। इसके जरिए ही मंजूरी देने योग्य टेलीकॉम गियर्स को हरी झंडी दिखाता है।
विज्ञापन
vodafone idea
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन आइडिया की हालिया डील विवादों में आ सकती है। दावा किया जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनी ने नेटवर्क से जुड़े करीब 200 करोड़ के ऑर्डर चीनी कंपनी को दिए हैं। कंपनी का नाम जेडटीई बताया जा रहा है। मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि टेलीकॉम कंपनी ने यह ऑर्डर ब्रॉडबैंड नेटवर्क उपकरणों के लिए दिए हैं। ऑर्डर गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश सर्किल के लिए दिए गए हैं।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) के संज्ञान में लाया गया है। एनएससीएस विश्वसनीय टेलीकॉम पोर्टल का प्रबंधन करता है। इसके जरिए ही मंजूरी देने योग्य टेलीकॉम गियर्स को हरी झंडी दिखाता है। हालांकि, मामले में वोडाफोन आइडिया की ओर से अब तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है
विज्ञापन
उपकरणों की खरीद भरोसेमंद स्रोतों से ही करनी होती है
इससे पहले 16 दिसंबर 2020 को मंत्रिमंडल की सुरक्षा संबंधी समिति ने कुछ अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। समिति ने दूरसंचार क्षेत्र को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा निर्देश को मंजूरी भी दी थी। इसके मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियों या फिर सेवा प्रदान करने वालों को उपकरणों की खरीद भरोसेमंद स्रोतों से ही करनी होगी।
विज्ञापन
विश्वसनीय दूरसंचार पोर्टल से ही होते हैं काम
इस निर्देश के प्रावधानों के तहत सरकार देश में दूरसंचार नेटवर्क के लिए विश्वसनीय स्रोतों और उत्पादों की एक सूची घोषित करती है। इससे जुड़े सभी कार्य विश्वसनीय दूरसंचार पोर्टल के जरिए ही किए जाते हैं। विश्वसनीय स्रोतों और उत्पाद की सूची उप-राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की अध्यक्षता वाली समिति की सिफारिशों के आधार पर तय की जाती है।