{"_id":"5b1796074f1c1b6d4d8b4fb8","slug":"vistara-offers-75-percent-discount-on-domestic-air-tickets-offer-valid-only-for-wednesday","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विस्तारा एयरलाइंस ने दिया बड़ा ऑफर, सिर्फ 1,599 रुपये में करें हवाई यात्रा, नहीं देना होगा कोई टैक्स","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
विस्तारा एयरलाइंस ने दिया बड़ा ऑफर, सिर्फ 1,599 रुपये में करें हवाई यात्रा, नहीं देना होगा कोई टैक्स
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
vistara flight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी कई घूमने की तैयारी कर रहे हैं और सस्ते फ्लाइट टिकट की चाहत रखते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। GoAir और AirAsia के बाद अब विस्तारा ने टिकट पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट देने का ऐलान किया है, हालांकि यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है। विस्तारा के इस ऑफर के तहत मंगलवार की आधी रात से टिकट की बुकिंग शुरू है जो आज यानि बुधवार की आधी रात को खत्म हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले गो एयर ने घरेलू उड़ान के लिए सिर्फ 1,299 रुपये में टिकट देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
दिल्ली से लखनऊ सिर्फ 1,599 रुपये में
Air Vistara
विस्तारा के इस ऑफर के तहत बुक की गईं टिकटों की कीमत 75 फीसदी कम होंगी। इस ऑफर के तहत 21 जून से लेकर 27 सितंबर तक की यात्रा की टिकटें बुक की जा सकेंगी। इस ऑफर के तहत दिल्ली से लखनऊ के लिए शुरुआती कीमत 1,599 रुपये, दिल्ली से हैदराबाद और दिल्ली-रांची के लिए शुरुआती कीमत 2,199 रुपये, दिल्ली-कोलकाता और दिल्ली-मुंबई के लिए 2,299 रुपये और दिल्ली-गोवा के लिए 2,799 रुपये है।
खास बात यह है कि टिकट की कीमत के अलावा आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना है। बता दें कि इससे पहले एयर एशिया ने घरेलू उड़ानों के लिए 1,399 रुपये का ऑफर पेश किया है। इसके तहत 10 जून 2018 तक टिकटें बुक की जा सकेंगी। वहीं GoAir सिर्फ 1,299 रुपये में हवाई सफर करवा रही है।
खास बात यह है कि टिकट की कीमत के अलावा आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना है। बता दें कि इससे पहले एयर एशिया ने घरेलू उड़ानों के लिए 1,399 रुपये का ऑफर पेश किया है। इसके तहत 10 जून 2018 तक टिकटें बुक की जा सकेंगी। वहीं GoAir सिर्फ 1,299 रुपये में हवाई सफर करवा रही है।