Mallya-Modi: विजय माल्या-ललित मोदी के बीच दोस्ताना; जन्मदिन की बधाई मिलने पर बोले कारोबारी- हमारे साथ गलत हुआ
Vijay Mallya-Lalit Modi Dostana: भगोड़े अरबपति कारोबारी विजय माल्य को ललित मोदी ने जन्मदिन पर बधाई दी। इस दौरान आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों के बाद देश से बाहर चल रहे दोनों कारोबारियों ने एक-दूसरे का दुख साझा किया। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर क्या बातचीत हुई, आइए जानें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगोड़े अरबपति विजय माल्या और ललित मोदी के बीच गुरुवार को माल्या के जन्मदिन पर दोस्ताना दिखा। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से किंगफिशर के मालिक माल्या से 14,000 करोड़ रुपये का कर्ज वसूलने के मामले में माल्या को अपने जन्मदिन पर ललित मोदी का साथ मिला।
इंडियन प्रीमियर लीग के संस्थापक ललित मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर माल्या को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि जीवन ने उन दोनों को "उतार-चढ़ाव" दिखाए हैं। जवाब में, माल्या ने कहा, "हम दोनों के साथ उस देश में अन्याय हुआ है, जिसमें हमने योगदान देने की कोशिश की थी।"
Wishing you my friend #vijaymallya a very #happybirthday - life sure has its ups and downs we have both seen it. This too shall pass. May the year ahead be your year. And you are surrounded by love and laughter. Big big hug 🤗🥰🙏🏽@TheVijayMallya pic.twitter.com/ca5FyMFnqr
विज्ञापन विज्ञापन— Lalit Kumar Modi (@LalitKModi) December 18, 2024
सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में माल्या ने कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस के 6,203 करोड़ रुपये के कर्ज के बदले उनसे 14,131 करोड़ रुपये लिए गए हैं। उन्होंने लिखा, "मैं अब भी आर्थिक अपराधी हूं। जब तक ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और बैंक कानूनी तौर पर यह साबित नहीं कर देते कि उन्होंने कर्ज का दोगुना से ज्यादा हिस्सा कैसे ले लिया, तब तक मैं राहत पाने का हकदार हूं और मैं इसके लिए प्रयास करूंगा।" माल्या ने अपने खिलाफ सीबीआई के मामलों के दावों पर भी सवाल उठाए।
माल्या ने लिखा, "मुझ पर सीबीआई ने, आईडीबीआई बैंक के अधिकारियों सहित कई अन्य लोगों के साथ मिलकर, धोखाधड़ी से आईडीबीआई बैंक से 900 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त करने का आरोप लगाया है। इस ऋण को उनकी क्रेडिट समिति और बोर्ड ने विधिवत मंजूरी दी थी। पूरा ऋण और ब्याज चुकाया गया। 9 साल बाद भी धोखाधड़ी और धन के दुरुपयोग का कोई निर्णायक सबूत क्यों नहीं मिला?"
माल्या के जवाब में ललित मोदी ने कहा, "यह समय भी बीत जाएगा।"
माल्या की यह पोस्ट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर मंगलवार को दिए गए उस बयान के तुरंत बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय ने पीड़ितों या सही दावेदारों को 22,280 करोड़ रुपये की संपत्तियां वापस कर दी हैं। वित्त मंत्री ने कहा है कि आर्थिक अपराधियों के खिलाफ लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। वित्त मंत्री ने कहा है कि भगोड़े विजय माल्या की 14,131.6 करोड़ रुपये की संपत्ति सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को वापस कर दी गई है।
नीरव मोदी मामले में भी 1,052.58 करोड़ रुपये की संपत्ति सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और निजी बैंकों को वापस कर दी गई है। मेहुल चोकसी मामले में 2,565.90 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है और उसकी नीलामी की जानी है।