फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   vietjet the bikni airline to start services from new delhi, promo fares at nine rupees only

नौ रुपये में कर सकेंगे दिल्ली से वियतनाम का सफर, इस एयरलाइन ने निकाला ऑफर

Tue, 20 Aug 2019 08:37 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 20 Aug 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
vietjet the bikni airline to start services from new delhi, promo fares at nine rupees only
vietjet

मात्र नौ रुपये में आप दिल्ली से वियतनाम के बीच यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए आपको केवल दिसंबर तक का इंतजार करना होगा। हालांकि कंपनी ने अपना प्रमोशनल ऑफर शुरू कर दिया है। इस एयरलाइन के केबिन क्रू में शामिल महिलाएं बिकनी पहनती हैं। 

विज्ञापन

पांच घंटे का होगा सफर

यह सफर पांच घंटे का होगा। कंपनी नई दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे से नॉन स्टॉप उड़ानों का हो चिन मिन सिटी और हनोई तक परिचालन करेगी। कंपनी अपने तीन “गोल्डन डेज” के दौरान सुपर-सेविंग टिकटों की पेशकश कर रही है जिसकी कीमत नौ रुपये से शुरू हो रही है। गोल्डन डेज एयरलाइंस द्वारा एक विशेष प्रमोशन है जिसे 20 अगस्त से 22 अगस्त 2019 तक चलाया जा रहा है।

विज्ञापन

छह दिसंबर से शुरू होगी उड़ान

कंपनी छह दिसंबर से हफ्ते के चार दिन उड़ानों का परिचालन करेगी। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दिल्ली से हो-चिन-मिन सिटी के लिए उड़ान होगी। वहीं रिटर्न फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल

वियतजेट के वाइस प्रेसिडेंट गुयेन थान सोन ने भारत के रूट पर पहली बार फ्लाइट्स शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा, “भारत हमारे लिए प्राथमिकता के आधार पर काफी महत्वपूर्ण बाजार है। हमारे लगातार बढ़ते नेटवर्क में भारत के रूट का जुड़ना काफी अहमियत रखता है। भारतीय यात्रियों को आरामदायक माहौल में यात्रा का बेहतरीन अनुभव कराने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए हम उन्हें उन्नत तकनीक वाले आधुनिक विमानों के साथ विश्वस्तरीय सेवाओं, वियतजेट के विमान पर शानदार मेजबानी का उन्हें ऑफर दे रहे हैं।”



उपभोक्ता www.vietjetair.com वेबसाइट पर जाकर अपने टिकट बुक करा सकते है। इसके अलावा वियतजेट एयर मोबाइल एप का इस्तेमाल करके भी 6 दिसंबर 2019 से 28 मार्च 2020 तक के टिकट बुक कराए जा सकते हैं। प्रमोशनल फेयर के अलावा यात्रियों को 8,863 रुपये खर्च करने होंगे। यात्री अपने साथ केवल सात किलो का सामान ले जा सकते हैं। अतिरिक्त सामान के लिए उनको चार्ज देना होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed