फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Vegetarian and non-veg thali becomes expensive by 24 percent no relief in prices of crude oil and grains

Inflation: शाकाहारी-मांसाहारी थाली 24 फीसदी तक महंगी, कच्चे तेल और अनाज की कीमतों में फिलहाल राहत नहीं

Fri, 08 Sep 2023 05:33 AM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 08 Sep 2023 05:33 AM IST
सार

शाकाहारी थाली की महंगाई में सबसे ज्यादा 21% हिस्सा टमाटर का है। एक साल में टमाटर के दाम 37 रुपये से 176 फीसदी बढ़कर इस साल 102 रुपये पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Vegetarian and non-veg thali becomes expensive by 24 percent no relief in prices of crude oil and grains
शाकाहार के फायदे

विस्तार

अनाज, आम आदमी की थाली और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए उच्च महंगाई से अगस्त, 2023 में भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। टमाटर और अन्य खाद्य वस्तुओं की ऊंची कीमतों के कारण खुदरा महंगाई जुलाई, 2023 में 15 माह के उच्चस्तर 7.4 फीसदी पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन


इस बीच, शाकाहारी व मांसाहारी थाली भी सालाना आधार पर 24 फीसदी तक महंगी हो गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल करीब 10 महीने के उच्च स्तर 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। क्रिसिल की बृहस्पतिवार को जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, औसत भारतीय घरों में खाई जाने वाली शाकाहारी थाली की कीमत एक साल के भीतर अगस्त, 2023 में 24 फीसदी बढ़ गई है। मांसाहारी थाली भी 13 फीसदी महंगी हो गई है। हालांकि, मासिक आधार पर अगस्त में शाकाहारी थाली 0.6% व मांसाहारी थाली 0.4% सस्ती हुई है। 12 सितंबर को अगस्त के खुदरा महंगाई के आंकड़े जारी होंगे।
विज्ञापन


शाकाहारी थाली की महंगाई में टमाटर की प्रमुख भूमिका
शाकाहारी थाली की महंगाई में सबसे ज्यादा 21% हिस्सा टमाटर का है। एक साल में टमाटर के दाम 37 रुपये से 176 फीसदी बढ़कर इस साल 102 रुपये पर पहुंच गया। इस अवधि में सब्जी के दाम भी तेजी से बढ़े हैं। मिर्च की कीमत में 20 फीसदी, प्याज में 8 फीसदी और जीरा में 158 फीसदी की बढ़त रही। शाकाहारी थाली की कीमत में प्याज, मिर्च और जीरा का योगदान एक फीसदी है। मांसाहारी थाली महंगी होने का कारण ब्रॉयलर चिकन की कीमत में 3 फीसदी तक उछाल है। ब्रॉयलर चिकन की कीमत ही मांसाहारी थाली की लागत का 50% से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सितंबर से राहत मिलने की उम्मीद
क्रिसिल ने कहा, टमाटर और अन्य सब्जियों के घट रहे दाम, गैर-बासमती चावल के निर्यात पर पाबंदी और घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती से सितंबर से खुदरा महंगाई के मोर्चे पर राहत मिलने की उम्मीद है। शाकाहारी व मांसाहारी थालियां भी सस्ती होंगी।

कच्चा तेल 10 माह के उच्च स्तर पर
सऊदी अरब और रूस के उत्पादन में 13 लाख बैरल प्रतिदिन की कटौती की घोषणा से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जो अक्तूबर, 2022 के बाद 10 महीने का उच्च स्तर है। हालांकि, बृहस्पतिवार को ब्रेंट क्रूड मामूली गिरावट के बावजूद 90.24 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई 87.17 डॉलर प्रति बैरल रहा।


चीनी 6 साल में सबसे महंगी
घरेलू बाजार में चीनी की कीमत पिछले 15 दिनों में 3 फीसदी से अधिक बढ़कर 6 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। उद्योग सूत्रों ने कहा, गन्ना उत्पादक क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed