{"_id":"6492d5357e6cc7ea1808e645","slug":"vasudhaiva-kutumbakam-can-become-model-of-global-tourism-pm-modi-at-g-20-tourism-ministers-meet-in-us-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM in US: वसुधैव कुटुम्बकम बन सकता है वैश्विक पर्यटन का आदर्श, G-20 पर्यटन मंत्रियों की बैठक में बोले पीएम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PM in US: वसुधैव कुटुम्बकम बन सकता है वैश्विक पर्यटन का आदर्श, G-20 पर्यटन मंत्रियों की बैठक में बोले पीएम
Wed, 21 Jun 2023 04:21 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 21 Jun 2023 04:21 PM IST
सार
PM in US: अमेरिका की राजकीय यात्रा पर पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझे खुशी है कि हम सतत विकास लक्ष्यों की पूर्ति के लिए पर्यटन क्षेत्र की प्रासंगिकता को भी पहचान रहे हैं। हम हरित पर्यटन, डिजिटलीकरण, कौशल विकास, पर्यटन, एमएसएमई और गंतव्य प्रबंधन के 5 परस्पर क्षेत्रों पर काम कर रहे हैं।" यह हमारी प्राथमिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान G-20 पर्यटन मंत्रियों की बैठक के संबोधन में कहा कि भारत की ओर से जी-20 की मेजबानी की थीम वसुधैव कुटुम्बकम् 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' वैश्विक पर्यटन का आदर्श बन सकता है। उन्होंने कहा कि वाराणसी में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के बाद पर्यटकों की संख्या में 10 गुणा की बढ़ोतरी हुई है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देखने निर्माण के एक साल के अंदर 27 लाख पर्यटक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
भारत द्वारा जी-20 की मेजबानी की थीम वसुधैव कुटुम्बकम् 'वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर' वैश्विक पर्यटन का आदर्श बन सकता है: G-20 पर्यटन मंत्रियों की बैठक के संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी pic.twitter.com/H5TwpK6epK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 21, 2023विज्ञापन
अमेरिका की राजकीय यात्रा पर पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझे खुशी है कि हम सतत विकास लक्ष्यों की पूर्ति के लिए पर्यटन क्षेत्र की प्रासंगिकता को भी पहचान रहे हैं। हम हरित पर्यटन, डिजिटलीकरण, कौशल विकास, पर्यटन, एमएसएमई और गंतव्य प्रबंधन के 5 परस्पर क्षेत्रों पर काम कर रहे हैं।" यह हमारी प्राथमिकता को दर्शाता है। पीएम ने कहा कि हमें इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकों का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। पीएम ने कहा कि जी-20 की मेजबानी के दौरान हम लगभग 200 से अधिक बैठकों का आयोजन देश में 100 अलग-अलग जगह पर कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य हमारी सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और पर्यटन क्षेत्र के लिए विश्व स्तर के इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करना है।
विज्ञापन