फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Vande Bharat Mission Air India says over 22000 seats have been sold till 8 am under phase 3

वंदे भारत मिशन का तीसरा चरण: एयर इंडिया की 22000 टिकटें बिकीं

Sat, 06 Jun 2020 12:22 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 06 Jun 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Mission Air India says over 22000 seats have been sold till 8 am under phase 3
एयर इंडिया - फोटो : PTI

कोरोना के कहर की वजह से पिछले कुछ महीनों से कई देशों में लॉकडाउन किया गया, जिसकी वजह से यातायात बंद थे। लेकिन वंदे भारत मिशन के तहत लोगों को अन्य देशों से वापस लाया जा रहा है। 

विज्ञापन


एयर इंडिया ने वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत कल शाम पांच बजे से टिकटों की बिक्री शुरू की है। आज सुबह आठ बजे तक 22,000 से अधिक सीटें बिक गईं। कंपनी ने कहा कि वेबसाइट ने छह से सात गुना अधिक ट्रैफिक का अनुभव किया। बुकिंग अमेरिका, कनाडा, यूके और यूरोप के चुनिंदा गंतव्यों के लिए की गई।
विज्ञापन

 
पहले दो घंटे में हुई 1,700 सीट की बुकिंग
फ्लाइट की बुकिंग शुरू होने के दो घंटे के भीतर ही एयरलाइन की वेबसाइट को छह करोड़ हिट्स मिले थे। पहले दो घंटे में अकेले वेबसाइट के जरिए ही 1,700 सीट की बुकिंग हुई। कंपनी ने कहा है कि आने वाले समय में अधिक गंतव्यों के लिए ज्यादा सीट एड किए जाएंगे।  


तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामले
मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। अब भारत ने इटली को पीछे छोड़कर कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित देशों की सूची में छठे नंबर पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 9,887 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कोविड-19 के मामले 2,36,657 हो गए हैं। भारत में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 294 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,642 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed