फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Use Diwali Bonus to repay loan and increase investment in SIP

दिवाली बोनस: कर्ज चुकाने के साथ एसआईपी में बढ़ाएं निवेश, जानें बोनस के बेहतर इस्तेमाल के चार स्मार्ट तरीके

Mon, 28 Oct 2024 05:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 28 Oct 2024 05:13 AM IST
सार

दिवाली में कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को बोनस देती हैं। अगर आप समझदारी से इसे निवेश करते हैं तो भविष्य की कई वित्तीय जरूरतें पूरी हो सकती हैं। बोनस का बेहतर इस्तेमाल करने के चार स्मार्ट तरीके बताती अमर उजाला की रिपोर्ट-

विज्ञापन
Use Diwali Bonus to repay loan and increase investment in SIP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

नौकरी छूटना, अचानक चिकित्सा खर्च या घर की मरम्मत जैसी आपात स्थितियां अप्रत्याशित रूप से घटित होती हैं। अगर आप इसके लिए तैयार नहीं हैं, तो यह आपको वित्तीय रूप से अस्थिर कर सकती हैं। यही वह समय है, जब आपातकालीन फंड आपकी बचत से पैसे निकाले बिना जरूरी खर्चों को पूरा करने में मददगार हो सकती है। इसलिए, आपातकालीन फंड बनाने के लिए दिवाली बोनस का इस्तेमाल करें। हर व्यक्ति को इतना आपात फंड जरूर रखना चाहिए कि उसकी 6-12 माह की आधारभूत जरूरतें पूरी हो जाएं।

विज्ञापन


एसआईपी योगदान बढ़ाने में करें इस्तेमाल
लंबी अवधि के वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने में म्यूचुअल फंड में निवेश कारगर साबित हो सकती है। एसआईपी निवेश को नियमित रूप से बढ़ाना आपके वित्तीय लक्ष्यों तक तेजी से पहुंचने की एक प्रभावी रणनीति है। इसलिए, अगर आपके पास कोई बकाया बिल या कर्ज नहीं है, तो अपने एसआईपी योगदान को बढ़ाने के लिए दिवाली बोनस का इस्तेमाल करना वित्तीय रूप से समझदारी होगी।
विज्ञापन


अपनी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को बेहतर बनाएं
चिकित्सा से जुड़ी महंगाई में बढ़ोतरी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की लागत हर साल तेजी से बढ़ रही है। यही कारण है कि पर्याप्त स्वास्थ्य बीमा कवरेज होना अब एक आवश्यकता बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • अगर अब तक आपने स्वास्थ्य बीमा नहीं कराया है, तो अपने दिवाली बोनस का इस्तेमाल अपने और परिवार के लिए एक व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना खरीदने के लिए करें।
  • जरूरतों के आधार पर गंभीर बीमारी या मातृत्व लाभ जैसे राइडर्स जोड़कर कवरेज बढ़ाने के लिए भी बोनस का उपयोग कर सकते हैं।

कर्ज चुकाने में काम आ सकता है बोनस
अगर अपना कर्ज कम करना चाहते हैं, तो अपने कुल ऋण का पांच फीसदी भी पुनर्भुगतान करना भी वित्तीय लक्ष्य हासिल करने की दिशा में एक कारगर रणनीति है। इसमें आपको मिला दिवाली बोनस काम आ सकता है। वैकल्पिक रूप से आप बोनस का उपयोग अपनी मासिक किस्त (ईएमआई) भुगतान को बढ़ाने या अपने कर्ज की अवधि कम करने के लिए अतिरिक्त ईएमआई भरने में भी कर सकते हैं।

  • अगर आपे कर्ज की ब्याज दर बहुत अधिक है, तो अपने फाइनेंस का मूल्यांकन करें और पूरा कर्ज चुकाने पर विचार करें।

दिवाली बोनस का उपयोग लंबी अवधि के निवेश के लिए कर सकते हैं। इक्विटी को लंबी अवधि में महंगाई से आगे निकलने के लिए पसंद किया जाता है। इसलिए, इक्विटी म्यूचुअल फंड दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूरा करने का मजबूत विकल्प है। -आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंक बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed