फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   USA federal reserve hold interest ready steady predict rate cuts next year

USA: अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, दुनियाभर के शेयर बाजारों को मिली राहत

Thu, 14 Dec 2023 08:09 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 14 Dec 2023 08:09 AM IST
सार

यह दुनियाभर के शेयर बाजारों के लिए राहत की बात है। फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का एलान किया।  

विज्ञापन
USA federal reserve hold interest ready steady predict rate cuts next year
अमेरिका का केंद्रीय बैंक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि अमेरिका में ब्याज दरें 22 साल के अधिकतम स्तर पर हैं। हालांकि केंद्रीय बैंक के बैंकरों ने संकेत दिए हैं कि अगले साल इनमें कटौती हो सकती है। यह दुनियाभर के शेयर बाजारों के लिए राहत की बात है। फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करने का एलान किया। उल्लेखनीय है कि फेडरल रिजर्व ने बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए मार्च 2022 से 11 बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। जिसके चलते अमेरिका में ब्याज दर बीती गर्मियों में चार दशकों के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


अमेरिका के आवास बाजार को राहत मिलने की उम्मीद
फेडरल रिजर्व ने अनुमान जताया है कि अगले साल यानी 2024 में पूर्वानुमानों से भी ज्यादा ब्याज दरों में कटौती की जा सकती है। यह कटौती तीन तिमाही अंक तक हो सकती है। इससे उच्च बंधक दरों के चलते कमजोर मांग का सामना कर रहे अमेरिका के आवास बाजार को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। फेडरल रिजर्व का कहना है कि महंगाई पिछले साल के मुकाबले कम हुई है लेकिन यह अभी भी उच्च स्तर पर है। फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉलिसी निर्धारित करने वाले अधिकारियों का पैनल द फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने ब्याज दरों को 5.25-5.50 के बीच रखा है। 
विज्ञापन


फैसले के बाद अमेरिकी शेयर बाजार में देखा गया उछाल
फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में बढ़ोतरी ना करने के फैसले के बाद अमेरिकी स्टॉक मार्केट के प्रमुख इंडेक्स डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज में 200 अंकों का उछाल देखा गया। अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने 2024 में अपना महंगाई का पूर्वानुमान भी घटाकर 2.6 फीसदी से 2.4 फीसदी कर दिया है। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने स्वीकार किया कि महंगाई कम करने के केंद्रीय बैंक के प्रयासों का असर दिखना शुरू हो गया है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अभी लंबा रास्ता तय करना है। उम्मीद जताई जा रही है कि फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती का दौर अगले साल जून में शुरू हो सकता है और 0.25 प्रतिशत की कटौती तीन बार करके कुल 0.75 प्रतिशत की कटौती की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed