Gujarat:'वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों को किया दोगुना', अमेरिकी वित्त मंत्री ने कही ये बात
अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की मेजबानी के लिए वित्त मंत्री सीतारमण और भारतीय प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। वहीं, गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद भी हम अर्थव्यवस्था को पटरी पर ले आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के गांधीनगर में G20 इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टर्स डायलॉग रविवार को आयोजित हुई। इसमें अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर येलेन ने कहा कि हमने वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का समर्थन करने तथा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अपने प्रयासों को दोगुना कर दिया है।
अमेरिकी वित्त मंत्री ने यह भी कहा
अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की मेजबानी के लिए वित्त मंत्री सीतारमण और भारतीय प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सितंबर में नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले, इस सप्ताह का आयोजन हमें इस बात का जायजा लेने का अवसर प्रदान करता है कि हमने वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, उभरती और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का समर्थन करने और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अपने प्रयासों को दोगुना कर दिया है।
अमेरिका और भारत के संबंध और गहरे
अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने रविवार को कहा कि अमेरिका भारत को फ्रेंडशोरिंग (व्यापार समूह) के लिए एक 'अनिवार्य भागीदार' के रूप में देखता है। उन्हें उम्मीद है कि वह अपनी यात्रा का उपयोग पहले से ही महत्वपूर्ण रिश्ते को और प्रगाढ़ करने के लिए करेंगी। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंध अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। दोनों देश इसे और भी अधिक विकसित होते देखना चाहते हैं। निजी क्षेत्र वास्तव में व्यापार समूह का एक महत्वपूर्ण पहलू है। निजी कंपनियों ने भारत में निवेश की घोषणाएं करना जारी रखा है क्योंकि वे भारत को उत्पादन करने और यहां से अमेरिका को निर्यात करने के लिए उत्कृष्ट जगह के रूप में देखते हैं।
भारत की अर्थव्यवस्था पटरी पर आई
वहीं, गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में आयोजित जी20 इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टर्स डायलॉग में भाग लेते हुए कहा कि कोरोना महामारी का सभी देशों की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा। हालांकि, इसके बाद भी हम अर्थव्यवस्था को पटरी पर ले आए। उन्होंने आगे कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि इस वर्ष के बजट परिव्यय में, पिछले वर्ष की तुलना में 73 फीसदी की वृद्धि हुई है। पूंजीगत व्यय बजट में भी 92 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसकी वजह से हम राजकोषीय लक्ष्य हासिल करने में सक्षम रहे।