फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US Sanctions and coronavirus impact One Dollar equals to 272500 Iran Riyals

कोरोना व अमेरिकी प्रतिबंधों से ईरान की हालत खराब, 272500 रियाल के बदले मिल रहा 1 डॉलर

Tue, 22 Sep 2020 04:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 22 Sep 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
US Sanctions and coronavirus impact One Dollar equals to 272500 Iran Riyals
रियाल - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था की की हालत बेहद खराब कर दी है। इस बीच ईरान को भारी नुकसान हुआ। ईरान की मुद्रा काफी निचले स्तर पर आ गई है। एक अमेरिकी डॉलर के बदले में अब 2,72,500 ईरानी रियाल मिल रहा है। जून माह से अब तक डॉलर की तुलना में रियाल में 30 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन


2015 में भी आई थी भारी गिरावट
कोरोना के अतिरिक्त ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंधों का भी असर है। इसकी वजह से तेहरान अपना तेल वैश्विक बाजारों में नहीं बेच पा रहा है। भारतीय मुद्रा के मुताबिक, रविवार को ईरानी रियल की कीमत 17 पैसे से भी कम थी। मालूम हो कि साल 2015 में ईरान की मुद्रा डॉलर की तुलना में 32,000 तक पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


अमेरिकी प्रतिबंधों का भी असर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के हथियार प्रतिबंधों को बहाल कर दिया। साथ ही उस पर कई नए प्रतिबंध भी लगाए। ट्रंप ने एक बयान में कहा कि, 'आज मैं ईरान के परमाणु, बैलिस्टिक मिसाइल और पारंपरिक हथियारों पर प्रतिबंध लगाने के लिए नए कदम उठा रहा हूं। मेरा प्रशासन कभी भी ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं देगा और न ही हम ईरान को बैलिस्टिक मिसाइलों और पारंपरिक हथियारों की आपूर्ति के जरिए शेष विश्व को खतरे में डालने की अनुमति देंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा कि यह आदेश ईरान पर संयुक्त राष्ट्र के लगाए हथियार प्रतिबंधों को लागू करेगा। यह आदेश ईरान द्वारा आतंकियों और खतरनाक लोगों को हथियार देने से रोकेगा। साथ ही अपनी सेना के लिए हथियार बनाने की क्षमता को भी प्रभावित करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed