फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US, India Trade Talks News, America-India Trade Talks news in Hindi, talks to be held on Dec 10-11

Trade Talks: क्या अमेरिका और भारत 10-11 दिसंबर को फिर से व्यापार वार्ता करेंगे, जानिए क्या है अपडेट

Mon, 08 Dec 2025 07:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 08 Dec 2025 07:36 PM IST
सार

Trade Talks: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर एक बार फिर इसी हफ्ते बातचीत हो सकती है। खबर है कि अमेरिका के उप व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) रिक स्वित्जर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इस हफ्ते नई दिल्ली में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर भारतीय समकक्ष के साथ चर्चा करेगा। इस बारे में क्या अपडेट हैं, आइए जानते हैं विस्तार से।

विज्ञापन
US, India Trade Talks News, America-India Trade Talks news in Hindi, talks to be held on Dec 10-11
भारत अमेरिका व्यापार समझौता (प्रतीकात्मक) - फोटो : एडॉब स्टॉक

विस्तार

अमेरिका के उप व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) रिक स्वित्जर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इस हफ्ते नई दिल्ली में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अपने भारतीय समकक्ष राजेश अग्रवाल से मुलाकात करेगा। इस समझौते के लिए अमेरिका के मुख्य वार्ताकार, दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ब्रेंडन लिंच, भारत के मुख्य वार्ताकार और वाणिज्य विभाग में संयुक्त सचिव दर्पण जैन के साथ बातचीत करेगे।

विज्ञापन


सूत्रों ने कहा, "अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय का एक प्रतिनिधिमंडल, उप अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि राजदूत रिक स्वित्जर के नेतृत्व में, 9-11 दिसंबर, 2025 तक भारत का दौरा करेगा। 10 और 11 तारीख को व्यापार से संबंधित सभी मुद्दों पर बातचीत होगी।" यह यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और अमेरिका समझौते के पहले चरण को अंतिम रूप देने के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

50% टैरिफ के एलान के बाद अमेरिकी अधिकारियों की यह दूसरी भारत यात्रा

अमेरिकी अधिकारियों की यह यात्रा रूसी कच्चे तेल की खरीद के कारण अमेरिकी बाजार में प्रवेश करने वाले भारतीय सामानों पर 25 प्रतिशत टैरिफ और अतिरिक्त 25 प्रतिशत जुर्माना लगाए जाने के बाद से उनकी दूसरी यात्रा है। अमेरिकी अधिकारियों ने पिछली बार 16 सितंबर को भारत का दौरा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Indigo Crisis: 9.5 लाख पीएनआर कैंसिल और ₹827 करोड़ का रिफंड; संसद में सरकार ने बताया, इंडिगो क्या बोली जानिए

22 सितंबर को वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल भी व्यापार वार्ता के लिए एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ अमेरिका गए। गोयल मई में भी वाशिंगटन गए थे। यह वार्ता इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने हाल ही में कहा था कि भारत को इस वर्ष ही अमेरिका के साथ एक व्यापार समझौते पर पहुंचने की उम्मीद है, जिससे भारतीय निर्यातकों के लाभ के लिए टैरिफ मुद्दे का समाधान हो जाएगा।

अग्रवाल ने बताया कि द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) में समय लगेगा। उन्होंने कहा, "भारत अमेरिका के साथ एक रूपरेखा व्यापार समझौते पर लंबी बातचीत कर रहा है, जो भारतीय निर्यातकों के समक्ष मौजूद पारस्परिक टैरिफ चुनौती का समाधान करेगा। भारत और अमेरिका दो समानांतर वार्ताएं कर रहे हैं- एक टैरिफ से निपटने के लिए रूपरेखा व्यापार समझौते पर और दूसरी व्यापक व्यापार समझौते पर। फरवरी में दोनों देशों के नेताओं ने अधिकारियों को समझौते पर बातचीत करने का निर्देश दिया था।"


ये भी पढ़ें: The Bonus Market Update: भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 610 अंक टूटा, निफ्टी 26000 के नीचे

सर्दियों तक समझौते के पहले चरण को पूरा करने की थी योजना

समझौते के पहले चरण को 2025 की सर्दियों तक पूरा करने की योजना थी। अब तक छह दौर की वार्ताएँ हो चुकी हैं। इस समझौते का लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को वर्तमान 191 अरब अमेरिकी डॉलर से दोगुना करके 500 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाना है। अमेरिका 2024-25 में लगातार चौथे वर्ष भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना रहेगा, इसका द्विपक्षीय व्यापार 131.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर (86.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात) होगा।

ये भी पढ़ें: Crypto: क्रिप्टो घोटालेबाजों पर ईडी का शिकंजा, सरकार ने बताया- ₹4190 करोड़ की संपत्ति जब्त और एक भगोड़ा घोषित

भारत के कुल वस्तु निर्यात में अमेरिका का योगदान लगभग 18 प्रतिशत, आयात में 6.22 प्रतिशत तथा कुल वस्तु व्यापार में 10.73 प्रतिशत है। निर्यातकों के अनुसार, यह समझौता महत्वपूर्ण है, क्योंकि अमेरिका को भारत का वस्तु निर्यात अक्तूबर में लगातार दूसरे महीने घटा है। वाशिंगटन की ओर से लगाए गए भारी शुल्कों के कारण यह वर्तमान में 8.58 प्रतिशत घटकर 6.3 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed