फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US GDP shrank for the second consecutive quarter

US GDP: लगातार दूसरी तिमाही में सिकुड़ गई अमेरिकी जीडीपी, मंदी की आशंका

Sat, 30 Jul 2022 02:24 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 30 Jul 2022 02:24 AM IST
सार

US News: अमेरिका के आर्थिक विश्लेषण ब्यूरो ने कहा- जीडीपी (GDP) में कमी, निजी इंवेंट्री निवेश, आवासीय निवेश, संघीय-प्रांतीय व स्थानीय सरकारी खर्च में कमी आई है। इस हिसाब से बाइडन का दावा गलत साबित हुआ है।

विज्ञापन
US GDP shrank for the second consecutive quarter
अमेरिकी अर्थव्यवस्था - फोटो : pixabay

विस्तार

US News: इस माह के शुरूमें राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था (US Economy) मंदी की तरफ नहीं बढ़ रही है लेकिन दूसरी तिमाही (अप्रैल से जून) में अमेरिका का जीडीपी 0.9 फीसदी की वार्षिक दर से घट गया है। लगातार दूसरी तिमाही में यह गिरावट तकनीकी रूप से मंदी कहे जाने योग्य है।

विज्ञापन


मौजूदा आंकड़ा अमेरिकी ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक एनालिसिस ने जारी किया है। अमेरिका में पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2022 में 1.6 फीसदी की कमी देखी गई थी। लगातार दो तिमाहियों में यदि नकारात्मक वृद्धि देखी जाए तो उसे तकनीकी रूप से आर्थिक मंदी के रूप में परिभाषित किया जाता है। 
विज्ञापन


हालांकि दूसरी तिमाही के लिए जारी नए जीडीपी अनुमान स्रोत डाटा पर आधारित हैं जो अधूरे हैं। इसे स्रोत एजेंसी संशोधित करके 25 अगस्त को जारी करेगी। आर्थिक विश्लेषण ब्यूरो ने कहा- जीडीपी में कमी, निजी इंवेंट्री निवेश, आवासीय निवेश, संघीय-प्रांतीय व स्थानीय सरकारी खर्च में कमी आई है। इस हिसाब से बाइडन का दावा गलत साबित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed