फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US Fed signals slowdown in policy rate hikes

Fed Minutes: ब्याज दरों में कटौती करने पर हो सकता है विचार, फेडरल रिजर्व की बैठक से मिले संकेत

Thu, 24 Nov 2022 04:58 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 24 Nov 2022 04:58 PM IST
सार

Fed Minutes: अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने तीन नवंबर को देश में लगातार बढ़ रही महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रमुख ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी। इसने प्रमुख नीतिगत दर को 75 आधार अंकों से बढ़ाकर एक दशक के उच्च स्तर 3.75-4.0 प्रतिशत पर पहुंचा दिया था।

विज्ञापन
US Fed signals slowdown in policy rate hikes
Federal Reserve Bank

विस्तार

यूएस फेडरल रिजर्व की नवीनतम मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक जो मिनट्स जारी किए हैं उसके अनुसार फेड सदस्य ब्याज दरों में नरमी बरतने का फैसला ले सकते हैं। फेड सदस्यों के पर्याप्त बहुमत से पता चला है कि नीतिगत दरों में वृद्धि की गति धीमी करने पर वे सहमत हैं। 

विज्ञापन


बुधवार को प्रकाशित मिनटों में कहा गया है, "इन परिस्थितियों में ब्याज दरों में नरमी लाने से अधिकतम रोजगार का सृजन हो सकेगा साथ ही इससे मूल्य स्थिरता का लक्ष्य भी हासिल किया जा सकेगा। कुछ अन्य सदस्यों ने अपने नोट में कहा कि नीतिगत दर में वृद्धि की गति को धीमा करने से पहले तब तक इंतजार करना फायदेमंद हो सकता है जब तक महंगाई के दबाब में कमी ना आ जाए। 
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने तीन नवंबर को देश में लगातार बढ़ रही महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रमुख ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी। इसने प्रमुख नीतिगत दर को 75 आधार अंकों से बढ़ाकर एक दशक के उच्च स्तर 3.75-4.0 प्रतिशत पर पहुंचा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्याज दरों में यह लगातार चौथी वृद्धि थी। ब्याज दरें बढ़ाना एक मौद्रिक नीति साधन है जो आम तौर पर अर्थव्यवस्था में मांग को दबाने में मदद करता है, जिससे मुद्रास्फीति की दर में गिरावट आती है। अमेरिका में मुद्रास्फीति की उच्च दर बनी हुई है, जो महामारी से संबंधित आपूर्ति और मांग के असंतुलन, उच्च खाद्य और ऊर्जा की कीमतों और व्यापक मूल्य दबाबों को दर्शाती है।


अमेरिकी मौद्रिक नीति समिति का अनुमान था कि समय के साथ मुद्रास्फीति को 2 प्रतिशत के लक्ष्य पर वापस लाने के लिए दरों में चल रही वृद्धि उचित होगी। अमेरिकी केंद्रीय बैंक का लक्ष्य दीर्घकाल में अधिकतम रोजगार सृजन और मुद्रास्फीति मुद्रास्फीति की दो प्रतिशत की दर हासिल करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed