फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US Fed governor said - there may be a slight increase in interest rates during the next meeting

US Fed: यूएस फेड के गवर्नर बोले- अगली बैठक के दौरान ब्याज दरों हो सकता है मामूली इजाफा

Thu, 17 Nov 2022 09:53 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 17 Nov 2022 09:53 AM IST
सार

US Fed: वालर ने कहा कि संघीय निधि दर अभी भी कई बार 50 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि के साथ काफी तेजी से बढ़ाई जा सकती है, यह एक आक्रामक मौद्रिक नीति होगी। नौ महीनों में यूएस फेड ने फेडरल फंड्स रेट के लिए टारगेट रेंज में शून्य से 3.75 व 4 प्रतिशत तक का इजाफा कर दिया है।

विज्ञापन
US Fed governor said - there may be a slight increase in interest rates during the next meeting
Saving Bank Account Interest Rate - फोटो : Istock

विस्तार

लगातार चार मौद्रिक नीति बैठकों में प्रमुख ब्याज दरों में 75 आधार अंकों की वृद्धि के बाद, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर जे वालर ने संकेत दिया है कि फेड आगामी बैठक में एक छोटे आकार की वृद्धि पर विचार करेगा। 

विज्ञापन


बुधवार को एरिजोना के फिनिक्स में 59वें वार्षिक आर्थिक पूर्वानुमान लॉन्चियॉन कार्यक्रम में बोलते हुए, गवर्नर वालर ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों के आंकड़ों ने उन्हें आगामी माद्रिक नीति की बैठक के दौरान ब्याज दरों में 50-आधार-बिंदु की वृद्धि पर विचार करने के लिए कंफर्टेबल बनाया है। वालर ने कहा, "लेकिन जब तक मैं अगली पीसीई मुद्रास्फीति रिपोर्ट और अगली नौकरियों की रिपोर्ट सहित अन्य डेटा नहीं देखता, तब तक मैं इसके बारे में निर्णय नहीं लूंगा।"
विज्ञापन


वालर ने कहा कि संघीय निधि दर अभी भी कई बार 50 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि के साथ काफी तेजी से बढ़ाई जा सकती है, यह एक आक्रामक मौद्रिक नीति होगी। नौ महीनों में यूएस फेड ने फेडरल फंड्स रेट के लिए टारगेट रेंज में शून्य से 3.75 व 4 प्रतिशत तक का इजाफा कर दिया है। उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी एक ऐसा साधन है जो आम तौर पर मदद करता है। यह अर्थव्यवस्था में मांग पर दबाव बनाता है जिससे महंगाई की दर कम करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में मुद्रास्फीति अब भी उच्च दर पर बनी हुई है। यह परिस्थिति कोरोना महामारी के बाद की स्थिति, आपूर्ति और मांग के असंतुलन, उच्च खाद्य और ऊर्जा की कीमतों और व्यापक मूल्य दबावों के कारण है। अमेरिका में उपभोक्ता मुद्रास्फीति पिछले महीने के 8.2 प्रतिशत से घटकर अक्टूबर में 7.7 प्रतिशत हो गई लेकिन यह अब भी 2 प्रतिशत के लक्ष्य से काफी ऊपर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed