फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US consumer prices rise more than expected in March Business News and Updates

Biz Updates: अमेरिका में महंगाई के आंकड़े अनुमान से ज्यादा, पढ़ें कारोबार जगत की अहम खबरें

Wed, 10 Apr 2024 08:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 10 Apr 2024 08:22 PM IST
सार

Biz Updates: अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक मार्च महीने में 0.4% बढ़ा, फरवरी में भी यह इतना ही बढ़ा था। श्रम विभाग के श्रम सांख्यिकी ब्यूरो (बीएलएस) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिका में महंगाई में वृद्धि का बड़ा कारण गैसोलीन और रहने की (आवास) लागत में हुआ इजाफा रहा, इसमें किराए शामिल हैं।

विज्ञापन
US consumer prices rise more than expected in March Business News and Updates
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमेरिका में खुदरा महंगाई के आंकड़े मार्च महीने में उम्मीद से अधिक रहे हैं। ऐसा ईंधन और आवास की कीमतो में बढ़ोतरी के कारण हुआ है। देश में महंगाई के आंकड़े बढ़ने से इस बात की आशंका बढ़ गई है कि फेडरल रिजर्व जून में ब्याज दरों में कटौती की शुरुआत करेगा या नहीं।

विज्ञापन


उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पिछले महीने 0.4% बढ़ा, फरवरी में भी यह इतना ही बढ़ा था। श्रम विभाग के श्रम सांख्यिकी ब्यूरो (बीएलएस) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। अमेरिका में महंगाई में वृद्धि का बड़ा कारण गैसोलीन और रहने की (आवास) लागत में हुआ इजाफा रहा, इसमें किराए शामिल हैं।
विज्ञापन


सीपीआई में वृद्धि के आधे से अधिक के लिए ये जिम्मेदार हैं। पिछले वर्ष के मार्च महीने से इस वर्ष मार्च तक सीपीआई में 3.5% का इजाफा हुआ। पिछले वर्ष फरवरी से इस वर्ष फरवरी तक सीपीआई में 3.2% का इजाफा हुआ था। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने महंगाई का लक्ष्य 2% रखा था, ऐसे में मार्च महीने के महंगाई के आंकड़े अनुमानों से अधिक हैं और इसका असर केद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति पर पड़ना लगभग तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed