{"_id":"6409f0b1d7bbd059640da8a4","slug":"us-commerce-secy-gina-raimondo-meets-sitharaman-jaishankar-and-pradhan-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-US: सीतारमण-जयशंकर से मिलीं अमेरिकी मंत्री जीना रायमोंडो, सेमीकंडक्टर को लेकर भारत-अमेरिका करेंगे समझौता","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
India-US: सीतारमण-जयशंकर से मिलीं अमेरिकी मंत्री जीना रायमोंडो, सेमीकंडक्टर को लेकर भारत-अमेरिका करेंगे समझौता
Thu, 09 Mar 2023 08:55 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 09 Mar 2023 08:55 PM IST
सार
India-US: वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि सीतारमण और रायमोंडो ने भारत-अमेरिका के बीच मजबूत आर्थिक और वित्तीय संबंधों पर केंद्रित ठोस और बहुआयामी संबंधों पर चर्चा की है। रायमोंडो 10 मार्च को भारत-अमेरिका वाणिज्यिक वार्ता और भारत-अमेरिका सीईओ फोरम की बैठक के लिए यहां आईं हैं।
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण-जीना रायमोंडो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो से मुलाकात की। इस दौरान भारत की जी-20 प्राथमिकताओं और निवेश व व्यापार को बढ़ावा देने के लिए द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की गई। अमेरिका की वाणिज्य मंत्री ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से भी मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि सीतारमण और रायमोंडो ने भारत-अमेरिका के बीच मजबूत आर्थिक और वित्तीय संबंधों पर केंद्रित ठोस और बहुआयामी संबंधों पर चर्चा की है। रायमोंडो 10 मार्च को भारत-अमेरिका वाणिज्यिक वार्ता और भारत-अमेरिका सीईओ फोरम की बैठक के लिए यहां आईं हैं। इस बैठक में दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की जाएगी। इससे दोनों देशों के बीच नए व्यापार और निवेश के अवसरों खुलेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी गुरुवार को अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो के साथ बैठक की और कौशल क्षेत्र में दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध बनाने पर ध्यान केंद्रित किया। प्रधान ने बताया कि दोनों नेता भारतीय कौशल पारिस्थितिकी तंत्र को अधिक जीवंत बनाने और भविष्य के कार्यबल के निर्माण के लिए संस्थागत तंत्र को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं।
वहीं विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी गुरुवार को अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो से मिले। दोनो नेताओं ने मुलाकात के दौरान रणनीतिक व्यापार, लचीली और विश्वसनीय आपूर्ति शृंखला के साथ-साथ डिजिटल क्षेत्र में पारदर्शिता पर चर्चा की।
निवेश समन्वय पर चर्चा करेंगे दोनों देश
अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका और भारत सेमीकंडक्टर पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देश निवेश समन्वय पर चर्चा करेंगे और निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतियों के बारे में बातचीत जारी रखेंगे। रायमोंडो ने कहा कि दोनों देश सेमीकंडक्टर आपूर्ति शृंखला का एक साथ खाका तैयार करेंगे और संयुक्त उद्यमों और प्रौद्योगिकी साझेदारी के अवसरों की पहचान करेंगे।
जी20 वर्ष में भारत विश्व के लिए और विश्व भारत के लिए तैयार हो रहा: जयशंकर
इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत के जी20 अध्यक्षीय वर्ष में देश दुनिया के लिए तैयार हो रहा है और दुनिया भारत के लिए तैयार हो रही है। जयशंकर ने चांदनी चौक में नवीनीकृत स्वर्ण हवेली का उद्घाटन किया। जयशंकर ने कार्यक्रम की तस्वीरों के साथ ट्वीट किया कि आज स्वर्ण हवेली धरमपुरा का उद्घाटन कर खुशी हुई। इस अवसर के लिए विजय गोयल को धन्यवाद। हमारी संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देना, पर्यटन पैदा करना और रोजगार का विस्तार करना साथ-साथ चलते हैं।