फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   UPI glitch NPSI Statement bank servers technical issue

UPI: यूपीआई भुगतान में दिक्कत से यूजर हलकान, NPCI ने बताया परेशानी का कारण; कई बैंकों के सिस्टम में खामी उजागर

Wed, 07 Feb 2024 01:23 AM IST
गुलाम अहमद बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 07 Feb 2024 01:23 AM IST
सार

एनपीसीआई ने कहा कि कुछ बैंकों के सिस्टम में गड़बड़ी के कारण यूपीआई भुगतान मंगलवार शाम को प्रभावित रहा। ग्राहकों ने इस दौरान फंड ट्रांसफर करने में परेशानी की शिकायत की। 

विज्ञापन
UPI glitch NPSI Statement bank servers technical issue
यूपीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) का इस्तेमाल करने वाले पेमेंट एप के जरिये पैसों का भुगतान करने में मंगलवार शाम को यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर फोन पे, गूगल पे, पेटीएम समेत अन्य पेमेंट एप पर यूपीआई भुगतान में परेशानी की शिकायत की। यूपीआई भुगतान में दिक्कत की शिकायत करने वालों में अलग-अलग बैंकों के ग्राहक शामिल रहे। रिपोर्ट के मुताबिक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ बड़ौदा, कोटक महिंद्रा बैंक समेत कुछ अन्य बैंकों के ग्राहकों के साथ यह समस्या हुई।
विज्ञापन


हालांकि, कुछ समय के लिए ही यूजर्स को परेशानी हुई। बाद में यूपीआई ने कहा कि सिस्टम में सुधार के बाद भुगतान में होने वाली दिक्कतें दूर हो चुकी हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने कहा कि कुछ बैंकों के सिस्टम में गड़बड़ी के कारण यूपीआई भुगतान मंगलवार शाम को प्रभावित रहा। ग्राहकों ने इस दौरान फंड ट्रांसफर करने में परेशानी की शिकायत की।
विज्ञापन
एनपीसीआई ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा, यूपीआई कनेक्टिविटी पर असुविधा के लिए खेद है। कुछ बैंकों के सिस्टम में आंतरिक तकनीकी समस्याएं हैं। हालांकि, एनपीसीआई ने उन बैंकों का नाम नहीं बताया, जिनके ग्राहक प्रभावित हुए हैं। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक ने स्वीकार किया कि प्रभावित होने वालों में उसके ग्राहक भी शामिल हैं। वहीं, सेवा मामलों की निगरानी करने वाली एक वेबसाइट ने कहा कि यूपीआई के साथ एसबीआई, कोटक महिंद्रा समेत अन्य बैंक भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed