फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Upcoming IPO: Keystone Realtors IPO will open on November 14, the company wants to raise Rs 635 crore

Upcoming IPO: कीस्टोन रियल्टर्स का आईपीओ 14 नवंबर को खुलेगा, 635 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है कंपनी

Wed, 09 Nov 2022 03:18 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 09 Nov 2022 03:18 PM IST
सार

Upcoming IPO: कीस्टोन रियल्टर्स के आईपीओ के लिए एंकर निवेशकों के लिए बोली 11 नवंबर को खुलेगी। यह पब्लिक इश्यू 16 नवंबर को बंद होगा। ओएफएस के एक हिस्से के रूप में प्रमोटर बोमन रुस्तम ईरानी 37.5 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगे।

विज्ञापन
Upcoming IPO: Keystone Realtors IPO will open on November 14, the company wants to raise Rs 635 crore
Upcoming IPO 2022 - फोटो : Istock

विस्तार

रुस्तमजी ब्रांड के नाम से अपने रियल एस्टेट प्रोपर्टी बेचने वाली मुंबई स्थिति कंपनी कीस्टोन रियल्टर्स का आईपीओ 14 नवंबर को आने वाला है। अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर  (IPO) से कंपनी 635 करोड़ रुपये जुटाएगी।

विज्ञापन


रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (RHP) के अनुसार कंपनी का इरादा 635 करोड़ रुपये जुटाने का है। बता दें कि आईपीओ के साइज में बीते दिनों में कटौती की गई है। पहले कंपनी का आईपीओ से 850 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा है। कंपनी के आईपीओ के तहत ₹560 करोड़ तक के इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू जारी किया जाएगा वहीं प्रमोटरों की ओर से ₹75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए बेचे जाएंगे। 
विज्ञापन


एंकर निवेशकों के लिए बोली 11 नवंबर को खुलेगी। यह पब्लिक इश्यू 16 नवंबर को बंद होगा। ओएफएस के एक हिस्से के रूप में प्रमोटर बोमन रुस्तम ईरानी 37.5 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगे। वहीं, पर्सी सोराबजी चौधरी और चंद्रेश दिनेश मेहता 18.75-18.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीओ में जुटाई गई राशि को कंपनी ₹341.6 करोड़ रुपये के ऋण के पुनर्भुगतान और भविष्य की अचल संपत्ति परियोजनाओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के वित्तपोषण के लिए खर्च करने का इरादा रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed