{"_id":"636b77704a6875466330753e","slug":"upcoming-ipo-keystone-realtors-ipo-will-open-on-november-14-the-company-wants-to-raise-rs-635-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"Upcoming IPO: कीस्टोन रियल्टर्स का आईपीओ 14 नवंबर को खुलेगा, 635 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है कंपनी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Upcoming IPO: कीस्टोन रियल्टर्स का आईपीओ 14 नवंबर को खुलेगा, 635 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है कंपनी
Wed, 09 Nov 2022 03:18 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 09 Nov 2022 03:18 PM IST
सार
Upcoming IPO: कीस्टोन रियल्टर्स के आईपीओ के लिए एंकर निवेशकों के लिए बोली 11 नवंबर को खुलेगी। यह पब्लिक इश्यू 16 नवंबर को बंद होगा। ओएफएस के एक हिस्से के रूप में प्रमोटर बोमन रुस्तम ईरानी 37.5 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगे।
विज्ञापन
Upcoming IPO 2022
- फोटो : Istock
विस्तार
रुस्तमजी ब्रांड के नाम से अपने रियल एस्टेट प्रोपर्टी बेचने वाली मुंबई स्थिति कंपनी कीस्टोन रियल्टर्स का आईपीओ 14 नवंबर को आने वाला है। अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) से कंपनी 635 करोड़ रुपये जुटाएगी।
विज्ञापन
रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (RHP) के अनुसार कंपनी का इरादा 635 करोड़ रुपये जुटाने का है। बता दें कि आईपीओ के साइज में बीते दिनों में कटौती की गई है। पहले कंपनी का आईपीओ से 850 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा है। कंपनी के आईपीओ के तहत ₹560 करोड़ तक के इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू जारी किया जाएगा वहीं प्रमोटरों की ओर से ₹75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए बेचे जाएंगे।
विज्ञापन
एंकर निवेशकों के लिए बोली 11 नवंबर को खुलेगी। यह पब्लिक इश्यू 16 नवंबर को बंद होगा। ओएफएस के एक हिस्से के रूप में प्रमोटर बोमन रुस्तम ईरानी 37.5 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगे। वहीं, पर्सी सोराबजी चौधरी और चंद्रेश दिनेश मेहता 18.75-18.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।
विज्ञापन
आईपीओ में जुटाई गई राशि को कंपनी ₹341.6 करोड़ रुपये के ऋण के पुनर्भुगतान और भविष्य की अचल संपत्ति परियोजनाओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के वित्तपोषण के लिए खर्च करने का इरादा रखती है।